Solo Sikoa: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के लिए बहुत ही शानदार रहा। सिकोआ का मुकाबला इस शो में WWE दिग्गज और 4 बार के वर्ल्ड चैंपियन शेमस के साथ हुआ था। सिकोआ ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की और वहीं शेमस (Sheamus) की हार से सभी चौंक गए। शो के बाद सोलो ने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश भी दिया है।ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पहली बार इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला हुआ। सिकोआ ने अभी तक अपने करियर की सबसे बड़ी जीत शेमस को हराकर हासिल की। सैमी ज़ेन का साथ इस मैच में सिकोआ को मिला। खास बात ये रही कि शेमस को पिन के जरिए सिकोआ ने हराया। मुकाबले के बाद The Bloodline का गुस्सा शांत नहीं हुआ। The Bloodline ने स्टील चेयर से शेमस के ऊपर हमला किया और उनका ऑर्म चोटिल कर दिया।WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने सोशल मीडिया पर दिया बयानशो के बाद सोलो सिकोआ ने ट्विटर पर शेमस के ऊपर किए गए हमले की तस्वीर पोस्ट की। सिकोआ ने "banger after banger" तकिया कलाम लिखकर शेमस का मजाक बनाया।Solo@WWESoloSikoaBanger.After banger.After banger.After banger.After banger.We the ones.🩸3491428हाल ही में Sportskeeda Wrestling को सोलो सिकोआ ने अपना इंटरव्यू दिया था। सिकोआ ने कहा था,मैं पिछले हफ्ते मैच हार गया था। अभी भी मेरा बिजनेस पूरा नहीं हुआ है। मैं उस मुकाबले को जीत सकता था। मुझे इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच मिलना चाहिए था। मेरा अगला लक्ष्य आईसी और यूएस टाइटल जीतना होगा।सोलो सिकोआ को ब्लू ब्रांड में धीरे-धीरे अच्छा पुश दिया जा रहा है। सैमी ज़ेन का अच्छा साथ उन्हें मिल रहा है। हालांकि The Bloodline में अभी भी गड़बड़ चल रही है। सैमी और जे उसो के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। सैमी का साथ सिकोआ दे रहे हैं। आने वाले समय में कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज फैंस को मिलेगा। WWE यहां से एक नई स्टोरीलाइन भी आगे के लिए तैयार कर रहा है। इस स्टोरीलाइन में भी फैंस को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।