Solo Sikoa: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते बहुत बवाल देखने को मिला। द उसोज़ (The Usos) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के ऊपर अटैक किया। अब सिकोआ की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। SmackDown का एपिसोड रोमन और सिकोआ के लिए अच्छा नहीं रहा। मेन इवेंट में रोमन ने जे को जिमी के प्रति खूब भड़काया। ये सैगमेंट बहुत लंबा था। फैंस को बहुत मजा आया। कई बार लगा कि रेंस का साथ जे देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंत में जे ने सभी को चौंकाते हुए रोमन को किक मार दी। सोलो सिकोआ को भी जे और जिमी ने धराशाई कर दिया। रेंस को दोबारा दोनोंं भाइयों ने डबल सुपरकिक मार दी। सिकोआ ने ट्विटर पर इस साल के Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जब उन्होंने जे को समोअन स्पाइक लगभग लगा ही दिया था। इसके जरिए सिकोआ ने जे को कड़ी चेतावनी दी है।Solo@WWESoloSikoaIma get you..2307232WWE Money in the Bank 2023 के लिए मैच का ऐलान भी कर दिया गया है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 1 जुलाई को होगा। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। WWE Money in the Bank 2023 में किसकी होगी जीत?द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अब बहुत ही मजेदार हो गई है। इस स्टोरी को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है। रोमन रेंस को इस साल तीन बाद धोखा मिल चुका है। Royal Rumble 2023 में अपने दोस्त केविन ओवेंस को बचाने के लिए सैमी ज़ेन ने रेंस के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया था। WWE Night of Champions में जिमी उसो ने रोमन रेंस को दो सुपरकिक मार दी थी। इसके बाद रेंस और सिकोआ को केविन और सैमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब जे उसो ने अपना कमाल दिखाते हुए रेंस को धोखा दिया। Money in the Bank 2023 में होने वाला मैच भी बहुत ही मजेदार होगा। तगड़ा एक्शन फैंस को देखने को मिलेगा। देखना होगा कि इस स्टोरीलाइन में आगे क्या कुछ नया होगा।The Usos@WWEUsosIt’s not “Betrayal”…If you deserved it…#WeTheRealOnes156312193WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।