Roman Reigns के भाई ने WWE SmackDown में धमाकेदार जीत के बाद पूर्व चैंपियन को भेजा कड़ा संदेश, ट्विटर पर दी प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Solo Sikoa: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने दो शब्दों का संदेश मैट रिडल को भेजा है। स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में इस हफ्ते रिडल के खिलाफ एक्शन में सोलो नज़र आए।

Ad

WrestleMania 39 के बाद Raw के एपिसोड में मैट रिडल ने वापसी की। इस शो में द मिज़ के सैगमेंट में वो नज़र आए। इसके बाद ब्लू ब्रांड के शो में सैमी ज़ेन और जे उसो का मैच हुआ था। जे ने जीत हासिल की थी। यहां भी रिडल नज़र आए। Raw में इस हफ्ते सोलो सिकोआ का मुकाबला केविन ओवेंस के साथ हुआ था। सोलो ने जीत हासिल की।

SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ का मुकाबला रिडल के साथ हुआ था। सिकोआ ने जीत हासिल की। मैच के बाद भी बवाल देखने को मिला था। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने मैट का साथ दिया था।

रिडल के खिलाफ शानदार जीत के बाद सोलो सिकोआ ने ट्विटर पर "Problem Solved" लिखा।

Ad

रिडल की राइवलरी पिछले साल द ब्लडलाइन के साथ रही थी। द उसोज़ ने मैट और रैंडी ऑर्टन को हराकर अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। रैंडी ऑर्टन इसके बाद इंजर्ड हो गए थे। अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। कुछ महीने बाद सिकोआ ने रिडल के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। पहले कहा जा रहा था कि इंजरी के कारण वो बाहर हो गए है। बाद में पता चला कि कंपनी ने उन्हें 60 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया था। वो ड्रग टेस्ट में वो फेल हो गए थे। WWE द्वारा उन्हें रीहैब पर भेजा गया था।

WWE रिंग में रोमन रेंस की कब होगी वापसी?

खैर अब उनकी जबरदस्त वापसी हो गई है। द ब्लडलाइन से उन्होंने टक्कर ली है। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन उनके साथ खड़े हैं। अब देखना होगा कि इस राइवलरी में आगे क्या कुछ देखने को मिलेगा। रिडल को इस बार सिकोआ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब वो इस हार का बदला जरूर लेंगे। रोमन रेंस की वापसी का इंतजार भी सभी कर रहे हैं। वो भी बहुत जल्द एंट्री कर इस स्टोरीलाइन में शामिल हो सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications