WWE SmackDown में अपने ही भाई को धोखा देने के बाद टॉप Bloodline मेंबर ने दिया दिलचस्प संदेश, Roman Reigns होंगे खुश

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में जबरदस्त ड्रामा देखने मिला था। रोमन रेंस (Roman Reigns) को नई अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मिली लेकिन सभी का ध्यान शो के मेन इवेंट ने खीचा जहां ट्राइबल चीफ और जिमी उसो (Jimmy Uso) नाईट ऑफ चैंपियंस के बाद पहली बार आमने-सामने आए। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि जिमी का द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन में सफर थम गया है।

Ad

Night of Champions में जिमी उसो ने रोमन रेंस पर जबरदस्त हमला कर दिया था। हालिया SmackDown में रोमन रेंस ने फैमिली में चल रहे ड्रामे को और भी रोचक बना दिया है। उन्होंने ग्रुप में सुलह को नकार दिया, जिसके बाद सोलो सिकोआ ने अपने ही भाई जिमी पर समोअन स्पाइक से हमला कर उन्हें फैक्शन से बाहर कर दिया था। पूर्व NXT नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियन ने ट्राइबल चीफ के लिए वफादारी साबित करने के बाद सोशल मीडिया पर आकर एक शब्द का दिलचस्प संदेश भेजा है। रोमन रेंस जरूर इससे खुश होंगे। उन्होंने लिखा,

"ईमानदारी"

सोलो सिकोआ की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्नैपशॉट आप यहां देख सकते हैं:

Ad

ब्लडलाइन में लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। फिलहाल ऐसा नहीं लग रहा है कि ग्रुप फिर से एकजुट हो पाएगा। जिमी को ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। अब देखना होगा कि जे उसो किसका साथ देते हैं। एक बात तय है कि ब्लडलाइन में चल रहे सिविल वॉर से फैंस का जबरदस्त एंटरटेनमेंट होगा।

WWE दिग्गज ने LA Knight को Roman Reigns का संभावित चैलेंजर बताया

WWE दिग्गज डच मेंटल (जेब कोल्टर) ने Sportskeeda Wrestling के Smack Talk शो में बात करते हुए कहा कि एलए नाइट इस साल होने वाले Money in the Bank लैडर मैच जीतने के बड़े दावेदार हैं। अगर वो ब्रीफकेस जीतते हैं, तब वो ट्राइबल चीफ के संभावित विरोधी हो सकते हैं। उन्होंने कहा,

"आपको एलए नाइट में किसी तरह का बदलाव भी नहीं करना होगा। मुझे लगता है कि क्राउड उन्हें सपोर्ट करेगा और देखेगा कि वो क्या कर सकते हैं। आपको पूर्व NXT स्टार में किसी तरह का कैरेक्टर चेंज नहीं करना पड़ेगा। अगर वो रोमन के खिलाफ दिखते हैं, तब वो खुद ही बेबीफेस बन जाएंगे। इससे समस्या भी सुलझ जाएगी।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications