WWE SmackDown में Roman Reigns को जबरदस्त स्पीयर देने वाले पूर्व चैंपियन को मिला संदेश, ट्राइबल चीफ के भाई ने दी नसीहत

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा

Roman Reigns: WWE SmackDown का एपिसोड इस बार शानदार रहा। मेन इवेंट जबरदस्त रहा। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने एक बार फिर रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर अटैक किया। हालांकि बाद में सैमी की खुद हालत खराब हो गई थी। अब सैमी को सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने दो शब्दों का मैसेज भेजा है।

Ad

मेन इवेंट में रोमन रेंस ने प्रोमो दिया। सैमी ज़ेन को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी। इस बीच पीछे से आकर सैमी ने रोमन रेंस के ऊपर अटैक कर दिया। उन्होंने रेंस को जबरदस्त स्पीयर दिया। इसके बाद टाइटल मैच के लिए चुनौती दी। जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने सैमी की हालत इसके बाद खराब कर दी।

सोलो सिकोआ ने इंस्टाग्राम के जरिए सैमी ज़ेन को संदेश भेजा है। उन्होंने "Stay down" लिखा।

Ad

रोमन रेंस ने इस बार सैमी ज़ेन के ऊपर ज्यादा अटैक नहीं करने दिया। जब सोलो सिकोआ हिप अटैक करने गए तब रेंस ने उन्हें रोक लिया। सैमी ने Elimination Chamber में टाइटल मैच के लिए उन्हें चुनौती पेश की थी। रेंस ने इसे स्वीकार किया और उनकी बुरी हालत करने की बात कही।

WWE Elimination Chamber 2023 में Roman Reigns का होगा तगड़ा मुकाबला

Elimination Chamber में सैमी ज़ेन और रोमन रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। इस राइवलरी में अब बहुत मजा आएगा। 18 फरवरी को Elimination Chamber का आयोजन होगा। कंपनी ने कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज भी तैयार किया होगा।

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो भी नज़र नहीं आए। पॉल हेमन ने उन्हें कॉल किया लेकिन नंबर बंद था। उनका कुछ पता नहीं चल पाया। रेंस इस वजह से भी गुस्से में नज़र आए। बाद में जे उसो की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। उन्होंने बताया कि वो शहर में ही घूम रहे हैं। अगले हफ्ते द उसोज़ का मुकाबला रिकोशे और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ होगा। इन दोनों टीम्स के बीच SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications