Solo Sikoa: WWE SmackDown का मेन इवेंट तगड़ा रहा। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने एक बार फिर मैट रिडल (Matt Riddle) के ऊपर शानदार जीत हासिल की। जीत के बाद अब सिकोआ ने खास संदेश भी दे दिया है।सिकोआ और रिडल के बीच नो DQ मैच हुआ। दोनों ने जबरदस्त प्रदर्शन मैच में किया। केंडो स्टिक और चेयर का भी दोनों ने भरपूर प्रयोग किया। फैंस भी मुकाबले को देखकर खुश हुए थे। शुरूआत में रिडल भारी पड़े लेकिन बाद में सिकोआ ने उन्हें अच्छी टक्कर दी। खैर मैच में द उसोज़ ने भी दखलअंदाजी की।मैट रिडल ने सिकोआ के ऊपर अनाउंसर्स टेबल फेंक दी थी। द उसोज़ को भी इसके बाद रिडल ने धराशाई किया। सिकोआ ने अपनी ताकत दिखाई और अनाउंसर्स टेबल को हटाकर बाहर आ गए। अंत में उन्होंने रिडल को क्लोथ्सलाइन दिया और पिन करते हुए जीत हासिल की।सिकोआ ने जीत के बाद की तस्वीर द उसोज़ के साथ शेयर की और कैप्शन में "Problem Solved" लिखा।Solo@WWESoloSikoaProblem Solved.🩸69678सिकोआ इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। हर हफ्ते वो जीत हासिल कर रहे हैं। रोमन रेंस जरूर इस समय WWE रिंग में नज़र नहीं आ रहे हैं। उनकी वापसी का ऐलान अभी नहीं हुआ है। उनके बिना भी द उसोज़ और सिकोआ अच्छा काम कर रहे हैं।WWE Backlash 2023 में रोमन रेंस का नहीं दिखेगा जलवामैट रिडल को बचाने के लिए इस बार सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस भी नहीं आए। इसका फायदा उसोज़ ने उठाया था। Backlash 2023 में अब मजा आएगा। वहां पर द उसोज़ और सिकोआ का मुकाबला केविन, सैमी और रिडल के साथ होगा। इस मुकाबले में बहुत एक्शन देखने को मिलेगा। रेंस इस इवेंट का हिस्सा नहीं रहेंगे लेकिन उनकी नजरें इस मुकाबले पर जरूर होगी। वो चाहेंगे कि उनके भाई शानदार जीत हासिल करें। सोलो को आने वाले समय में बड़ा पुश दिया जा सकता है। WWE ने इस बात के संकेत दे दिए है। उन्होंने अपने काम से भी सभी को प्रभावित किया है।iBeast@ibeastIessSolo Sikoa just beat Rey Mysterio. This man is THE FUTURE.87560WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।