Roman Reigns के भाई ने Raw में WWE दिग्गज के फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल करने की असली वजह का किया खुलासा

Pankaj
WWE SmackDown सुपरस्टार सोलो सिकोआ की खास प्रतिक्रिया
WWE SmackDown सुपरस्टार सोलो सिकोआ की खास प्रतिक्रिया

Solo Sikoa: WWE SmackDown सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। सिकोआ ने बताया कि उन्होंने क्यों दिग्गज उमागा (Umaga) के समोअन स्पाइक फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल किया था। आपको याद होगा कुछ हफ्ते पहले WWE रॉ (Raw) में सबसे पहले सिकोआ ने इस मूव का प्रयोग किया था। सोलो ने इसके जरिए मैट रिडल (Matt Riddle) की हालत खराब कर दी थी।

Ad

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने दिया बड़ा बयान

दरअसल सिकोआ ने अपने चाचा उमागा को इस मूव के जरिए ट्रिब्यूट दिया था। The New York Post को हाल ही में सोलो ने अपना इंटरव्यू दिया। सोलो ने यहां पर कहा,

मैंने इस फिनिशर के जरिए अपने चाचा को ट्रिब्यूट दिया था। आगे जाकर जरूर ये मेरा मुख्य फिनिशिंग मूव होगा। वैसे ये आइडिया हंटर ने दिया था। हंटर ने मुझे इसके बारे में बताया। इसमें पॉल हेमन का भी हाथ रहा होगा। उन्होंने भी इसका आइडिया दिया होगा। अंत में ट्रिपल एच ने ही मुझे ये काम करने का आदेश दिया था।
Ad

सोलो सिकोआ इस समय द ब्लडलाइन फैक्शन में काम कर रहे हैं। इस फैक्शन को रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। द उसोज़ और सैमी ज़ेन भी इस ग्रुप में शामिल हैं। इन सभी को पॉल हेमन गाइड कर रहे हैं। सिकोआ का मेन रोस्टर रन अच्छा चल रहा है। NXT में भी उन्होंने अच्छा काम किया था। मेन रोस्टर में भी उनकी बहुत जल्दी एंट्री हो गई।

पिछले हफ्ते सिकोआ ने मैट रिडल के ऊपर जानलेवा हमला किया था। उनका खतरनाक रूप देखकर फैंस हैरान हो गए थे। सोलो की वजह से रिडल इंजर्ड भी हो गए। अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो का सिंगल्स मुकाबला शेमस के साथ होगा। इस मैच में बहुत मजा आएगा। फैंस को बहुत एक्शन यहां देखने को मिलेगा। अब देखना होगा कि यहां वो शेमस के खिलाफ उमागा के फिनिशिंग मूव का प्रयोग करेंगे या नहीं। वैसे उन्होंने इंटरव्यू में कह दिया है कि वो इस मूव का प्रयोग आगे भी करते रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications