WWE दिग्गज Roman Reigns के ऊपर बहुत जल्द टर्न लेगा The Bloodline का ये सदस्य, WrestleMania के प्रोमो में दिए संकेत

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Roman Reigns: "WrestleMania Goes Hollywood" का प्रमोशन बहुत शानदार अंदाज में हो रहा है। इस दौरान WWE सुपरस्टार्स फिल्म और टीवी किरदारों की मिमिक्री भी कर रहे हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इसमें शामिल है। कुछ हफ्तों से ऐसा लग रहा है कि रेंस के ऊपर सोलो सिकोआ टर्न (Solo Sikoa) लेंगे। अब इसका एक और संकेत मिल गया है।

Ad

द ब्लडलाइन का एक प्री रिकॉर्ड सैगमेंट देखने को मिला। जिसमें 1990 की जबरदस्त फिल्म "गुडफेलस" की नकल की गई है। इसे देखकर ऐसा लगा कि जल्द ही रेंस के ऊपर सिकोआ टर्न लेने वाले हैं। इस फिल्म में Robert De Niro, Ray Liotta और Joe Pesci थे। रेंस ने Joe Pesci का रोल निभाया। सोलो सिकोआ Ray Liotta के रोल में नज़र आए। यहां एक सीन दिखाया गया जिसमें Liotta ने Pesci को बताया कि वो एक मजाकिया इंसान है।

Pesci ने जो यहां पर कमेंट किया है वो रोमन रेंस के एकदम विपरीत गया है। सिकोआ ने फ्यूचर में रेंस के खिलाफ जाने के संकेत यहां पर दिए।

Ad

क्या WWE दिग्गज रोमन रेंस के साथ फ्यूचर में सोलो सिकोआ का मैच होगा?

एक बात तो तय है कि सोलो सिकोआ को फ्यूचर में तगड़ा पुश दिया जाएगा। इसकी शुरूआत बहुत जल्द होगी। फैंस भी इस चीज का इंतजार कर रहे हैं। NXT में सिकोआ ने अच्छा काम किया। इसके बाद मेन रोस्टर में भी उनका जलवा देखने को मिला। रोमन रेंस की वजह से उन्हें बहुत फायदा मिला। रेंस अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अगर रोमन के साथ उनकी टक्कर होगी तो फिर और फायदा मिलेगा।

इस हफ्ते Raw के एपिसोड में सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा। मेन इवेंट में कोडी रोड्स के साथ उनका मैच हुआ था। ये मुकाबला बहुत ही अच्छा रहा। द उसोज़ ने आकर दखलअंदाजी की। उस समय लगा कि सिकोआ जीत जाएंगे। हालांकि सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने आकर द उसोज़ के ऊपर हमला किया। इसका फायदा कोडी ने उठाया और सिकोआ को पिन करते हुए शानदार जीत हासिल की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications