Roman Reigns के भाई खतरनाक इंजरी के कारण छह हफ्तों के लिए रिंग से बाहर, खतरे में पड़ा WWE करियर?

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के कजिन भाई को लगी चोट
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के कजिन भाई को लगी चोट

Solo Sikoa: WWE NXT 2.0 का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। कुछ शानदार मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले। खैर फैंस के लिए एक बुरी खबर भी इस शो से आई। सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) इंजरी की वजह से अब एक्शन में नहीं दिखेंगे। WWE ने ही इस बात का ऐलान किया है कि सोलो सिकोआ इंजरी के कारण कुछ हफ्ते तक अब नजर नहीं आएंगे। फैंस को ये खबर सुनकर जरूर झटका लगा होगा क्योंकि सिकोआ NXT ब्रांड में जबरदस्त काम कर रहे हैं।

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को लगी चोट

दरअसल पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ का मुकाबला वॉन वैगनर के साथ हुआ था। दोनों के बीच फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच हुआ। ये मैच बहुत ही जबरदस्त था और फैंस ने इसकी जमकर तारीफ की। सोलो ने टॉप रोप से इस दौरान टेबल पर वैगनर को स्पलैश मारा था। इसके बाद सिकोआ की जीत हुई थी। दोनों सुपरस्टार्स की लड़ाई रिंग के बाहर और पार्किंग में भी हुई थी।

इस हफ्ते NXT के शो में बैकस्टेज सैगमेंट सोलो सिकोआ का हुआ था। वो इस दौरान ट्रेनर रुम में थे और उनके साथ डॉक्टर्स भी मौजूद थे। डॉक्टर ने बताया कि सिकोआ को लिगामेंट चोट लग गई है और वो करीब 4 से 6 हफ्ते तक रिंग में नजर नहीं आएंगे। ये इंजरी लंबा समय भी ले सकती है। शायद सिकोआ को सर्जरी से भी गुजरना पड़ सकता है।

WWE NXT में रोमन रेंस के कजिन भाई सोलो सिकोआ जबरदस्त काम कर रहे हैं। हर हफ्ते उनका तगड़ा मुकाबला होता है और वो जीत हासिल करते हैं। WWE द्वारा भी उन्हें पुश दिया जाता है। आपको बता दें द उसोज के छोटे भाई सोलो सिकोआ है। रोमन रेंस और द उसोज इस समय ब्लू ब्रांड में जबरदस्त काम कर रहे हैं। जल्द ही सिकोआ का भी मेन रोस्टर में डेब्यू हो सकता है। द ब्लडलाइन का हिस्सा वो बन सकते हैं। फिलहाल ये देखने वाली बात होगी की सिकोआ रिंग में कब वापसी करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।