WWE SmackDown में The Bloodline के साथ हुई बड़ी घटना के बाद Solo Sikoa ने Jey Uso को लेकर दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE SmackDown मे पिछले हफ्ते हुआ था जबरदस्त सैगमेंट
WWE SmackDown मे पिछले हफ्ते हुआ था जबरदस्त सैगमेंट

Jey Uso: WWE SmackDown में इस हफ्ते बवाल देखने को मिला था। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने अब सोशल मीडिया के जरिए एक अनोखा मैसेज भेजा है। उन्होंने ये संदेश जे उसो (Jey Uso) को दिया है।

SmackDown के मेन इवेंट में जे उसो और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। पॉल हेमन ने ये मुकाबला तय किया था। इस मैच में प्रिटी डेडली ने दखलअंदाजी की। जे को बचाने के लिए जिमी उसो आए। जिमी के ऊपर इसके बाद सोलो सिकोआ ने हमला किया। सिकोआ ने समोअन स्पाइक लगाया लेकिन उनका हाथ जे उसो ने पकड़ लिया। जे को फिर सिकोआ ने धक्का दिया। जिमी ने सिकोआ को किक मारी लेकिन वो हट गए और किक गलती से जे को लग गई। जिमी ने रिंगसाइड में सिकोआ को धराशाई कर दिया लेकिन थ्योरी ने फायदा उठाकर जे को पिन किया और अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।

ट्विटर पर सोलो सिकोआ ने जे के साथ ब्लू ब्रांड की एक स्टेयरडाउन तस्वीर साझा की। उन्होंने इसके जरिए बता दिया कि आगे जाकर अब कुछ भी हो सकता है।

WWE SmackDown में होगी रोमन रेंस की वापसी

जे उसो इस बार जिमी से नाराज नज़र आए। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वो किसकी साइड अब लेंगे। अगले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस की एंट्री होगी। रेंस की मौजूदगी में जे उसो बड़ा ऐलान कर सकते हैं। अभी के हिसाब से लग रहा है कि अंत में जिमी का साथ ही जे उसो देंगे। ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को होगा। अभी इस इवेंट के आयोजन में कुछ समय बचा हुआ है। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हो सकता है। इसके आगे भी ये स्टोरीलाइन जा सकती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आगे जाकर कुछ ना कुछ बवाल देखने को मिलेगा। रोमन रेंस भी अगले हफ्ते बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment