"Roman Reigns ने ऑर्डर दिया"- 7 बार के चैंपियन को WWE SmackDown में धराशाई करने के बाद फेमस Superstar का बयान

Pankaj
WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ बवाल
WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ बवाल

Roman Reigns: WWE SmackDown में इस हफ्ते सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और 7 बार के पूर्व चैंपियन केविन ओवेंस (Kevin Owens) के बीच मैच हुआ। ओवेंस की राइवलरी इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ भी चल रही है।

Ad

इस मुकाबले में एक समय लगा था कि सैमी ज़ेन जीत जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। द उसोज़ और सोलो सिकोआ ने ओवेंस के ऊपर अटैक कर दिया। ओवेंस की DQ के जरिए इस मुकाबले में जीत हो गई। हालांकि ज़ेन भी इस बात से खुश नहीं थे। उसोज़ और सोलो ने केविन के ऊपर अटैक जारी रखा था। सोलो सिकोआ ने अंत में कमेंट्री टेबल के ऊपर छलांग लगाकर ओवेंस को धराशाई कर दिया।

WWE सुपरस्टार Roman Reigns के भाई का बयान

ट्विटर पर अब सोलो सिकोआ ने छह शब्दों का मैसेज दिया है। सोलो ने कहा कि ट्राइबल चीफ की तरफ से उन्हें ऑर्डर मिला और हमने उस पर एक्शन लिया।

Ad

द उसोज़ और सोलो के एक्शन से सैमी ज़ेन बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे। हालांकि बाद में उन्हें उसोज़ ने समझाया। रोमन रेंस ने पिछले हफ्ते सैमी से कहा था कि उन्हें इस मैच में जीत हासिल करनी है। सैमी चाहते थे कि वो ओवेंस के ऊपर क्लीन जीत हासिल करें। उसोज़ और सोलो की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। वैसे ओवेंस की हालत इस बार द ब्लडलाइन ने खराब कर दी।

Royal Rumble 2023 में केविन ओवेंस का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस राइवलरी में अब बहुत मजा आ रहा है। अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में अब और भी मजा आएगा। ब्लू ब्रांड के एपिसोड के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट का ऐलान किया गया है। रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा। आप सोच सकते हैं कि इस सैगमेंट में कितना बवाल मचेगा। केविन यहां पर अकेले रहेंगे या उनका साथ देने कोई आएगा ये देखने वाली बात होगी। वो अकेले रहेंगे तो फिर उन्हें नुकसान होगा। द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन उनकी हालत फिर से खराब करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications