WWE ने Royal Rumble 2023 से पहले ऐतिहासिक मैच का किया ऐलान, SmackDown में बवाल मचना एकदम तय

..
पूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन सोलो सिकोआ
पूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन सोलो सिकोआ

Roman Reigns & Solo SIkoa: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) स्टेबल की बादशाहत लंबे समय से कायम है। पूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के मेन रोस्टर में आने के बाद यह ग्रुप और भी ज्यादा खतरनाक बन गया है। हाल ही में कंपनी ने पूर्व NXT सुपरस्टार के बड़े मैच का ऐलान किया है।

WWE ने ऐलान किया है कि अगले हफ्ते Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले होने वाले ब्लू ब्रांड शो में सोलो सिकोआ पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस से भिड़ेंगे। बता दें कि Royal Rumble 2023 अगले हफ्ते 29 जनवरी (भारत में 30) को टेक्सस के एल्माडोम में आयोजित होगा। यह ऐतिहासिक मैच होने वाला है, क्योंकि WWE में पहली बार इन दोनों सुपरस्टार्स का मैच होने वाला है। निश्चित ही SmackDown में बवाल मचना तय है।

पिछले साल यूके में हुए Clash at The Castle 2022 में सोलो सिकोआ ने चौंकाने वाला डेब्यू किया था। उन्होंने शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस की ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मदद की थी, जिसके कारण ट्राइबल चीफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करने में कामयाब हुए थे।

ब्लडलाइन के इनफोर्सर ने कंपनी के दोनों फ्लैगशिप शोज़ में कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ शानदार मैच लड़े हैं। उन्होंने अपनी इन-रिंग स्किल्स से सभी को बहुत प्रभावित किया है। हालिया SmackDown में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के Royal Rumble में होने वाले मैच से पहले कान्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ था, जहां सोलो, प्राइजफाइटर के हमले का शिकार हो गए थे।

WWE Raw में Rhea Ripley का Roman Reigns के भाई से हुआ था आमना-सामना

जजमेंट डे रेड ब्रांड का टॉप फैक्शन बनकर सामने आया है। एक हफ्ते पहले Raw में जजमेंट डे टैग टीम टर्मोइल मैच जीतकर नंबर वन कंटेंडर बने थे। Raw 30 के ऐतिहासिक शो में जजमेंट डे, द उसोज़ को Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे। हालिया Raw शो में दोनों टीमों के बीच बवाल देखने मिला था। पूर्व Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली, डॉमिनिक को सोलो सिकोआ के हमले से बचाने के लिए उनके सामने आ गई थीं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि Raw के ऐतिहासिक शो में सोलो सिकोआ किस तरह अपने भाइयों की जजमेंट डे के खिलाफ जीतने में मदद करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links