Roman Reigns के भाई ने WWE में अपने ड्रीम मैच का किया खुलासा, 48 साल के दिग्गज से लड़ने के लिए भरी हुंकार

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दिया खास बयान
WWE सुपरस्टार ने दिया खास बयान

Solo Sikoa: सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने अपने प्रदर्शन से अभी तक WWE फैंस को बहुत प्रभावित किया। द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन में रहकर वो एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। इस फैक्शन को रोमन रेंस (Roman Reigns) लीड कर रहे हैं। दोनों कजिन भाई हैं। हाल ही में सिकोआ ने New York Post को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के साथ लड़ना चाहते हैं।

Ad

WWE में आए हुए सोलो सिकोआ को ज्यादा दिन नहीं हुए। बहुत छोटे से करियर में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया। WWE ने उन्हें NXT में पुश दिया। इसका फायदा उन्होंने उठाया। इसके बाद जल्दी उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हो गई। Clast at the Castle इवेंट में उन्होंने अपना डेब्यू किया था।

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने रे मिस्टीरियो को लेकर दी अपनी खास प्रतिक्रिया

सिकोआ को रोमन रेंस और पॉल हेमन की वजह से भी फायदा मिल रहा हैं। रे मिस्टीरियो के बारे में किसी को ज्यादा बताने की जरूरत नहीं होगी। आप सभी को पता है कि दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता हैं। बहुत लंबे समय से वो यहां पर काम कर रहे हैं। सिकोआ ने रे मिस्टीरियो के साथ ड्रीम मैच को लेकर कहा,

रे मिस्टीरियो बहुत ही कूल रहते हैं। वो हमारे बहुत करीब के फैमिली फ्रेंड भी हैं। मेरे अंकल उमागा के बहुत अच्छे दोस्त रे मिस्टीरियो हैं। मैं उनके साथ रिंग शेयर करना चाहता हूं। मैं उनके साथ मुकाबला लड़ना चाहता हूं। वो महान रेसलर हैं।
Ad

ब्लू ब्रांड में इस समय रे मिस्टीरियो की राइवलरी कैरियन क्रॉस के साथ चल रही है। सिकोआ और मिस्टीरियो एक ही ब्रांड में काम कर रहे हैं। फ्यूचर में दोनों के बीच सिंगल्स मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये सिकोआ के लिए अच्छी बात होगी। उन्हें मिस्टीरियो से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। फैंस भी ये मुकाबला जरूर देखना चाहते होंगे। WWE द्वारा इस मैच पर आगे जाकर विचार जरूर किया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications