'वापस आने वाले हैं'- WWE दिग्गज Roman Reigns की बेइज्जती और ट्राइबल चीफ के खुलासे के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

Ujjaval
WWE फैंस का ब्लडलाइन की स्टोरी पर ध्यान है (Photo: WWE.com and SK Wrestling Twitter)
WWE फैंस का ब्लडलाइन की स्टोरी पर ध्यान है (Photo: WWE.com and SK Wrestling Twitter)

Solo Sikoa Segment Fans Reaction: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अंत में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का वीडियो पैकेज देखने को मिला। इसी बीच उन्होंने खुद को ट्राइबल चीफ बताया क्योंकि उनके पास उला फाला है। उन्होंने इसी बीच रोमन रेंस की WrestleMania में हार को लेकर बात की और कोडी रोड्स से यह चैंपियनशिप लेने का जिक्र किया। उन्होंने रोमन रेंस को भी धमकी दी।

Ad

उनका यह सैगमेंट काफी चर्चा का विषय बना और कई फैंस ने रोमन की वापसी के कयास लगाए। इसी बीच ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन की तारीफ हुई। एक फैन ने सोलो की हार की स्ट्रीक का जिक्र करते हुए उनपर निशाना भी साधा। इस आर्टिकल में हम सैगमेंट को लेकर फैंस की आई प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE SmackDown में सोलो सिकोआ के सैगमेंट पर प्रतिक्रियाएं

Ad

(ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन हफ्ते दर हफ्ते बेहतर होती जाती है। रोमन रेंस वापस आने वाले हैं।)

Ad

(ब्लडलाइन की नई सिविल वॉर स्टोरी, फिनिश द स्टोरी से बेहतर है।)

Ad

(सोलो सिकोआ को सही मायने में लगता है कि वो ट्राइबल चीफ हैं। असली ट्राइबल चीफ वापसी करेंगे और हेड ऑफ द टेबल के तौर पर अपनी जगह वापस लेंगे। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन काफी बढ़िया है। हमें जरूर सोलो सिकोआ vs रोमन रेंस मैच मिलने वाला है। मैं इसका इंतजार नहीं कर सकता।)

Ad

(किस तरह से सोलो सिकोआ, जॉन सीना को हराने से लेकर सीधा 0-40 हार की स्ट्रीक पर रहे और उनके मुंह से टीवी पर एक शब्द भी नहीं निकाला और अब वो ट्राइबल चीफ हैं? वो SmackDown चला रहे हैं? सोलो सिकोआ, यह कैसे हुआ?)

Ad

(सोलो सिकोआ और ब्लडलाइन की यह प्रेजेंटेशन काफी शानदार है। आगे वो लोग जो कुछ भी करेंगे, मैं उसके लिए उत्साहित हूं। सोलो सिकोआ को शांत रहने की जरूरत है। वो मेरे ट्राइबल चीफ से इस तरह से बात नहीं कर सकते।)

Ad

(अब सोलो सिकोआ ने साफ तौर पर कह दिया कि वो रोमन रेंस से लड़ने के लिए तैयार हैं। अब ब्लडलाइन वॉर शुरू हुआ है।)

(सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन फैक्शन और उनकी रोमन रेंस के साथ दुश्मनी जरूर होनी है। यह स्टोरीलाइन महीनों तक मनोरंजक रहेगी। जरुरी चीज़ यह है कि WWE नए ग्रुप को विजेताओं के रूप में दिखाने की कोशिश करें, ताकि उनकी साख तैयार हो पाए। रोमन रेंस की वापसी और जीत को लेकर जल्दबाजी नहीं करें। इसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications