WWE समरस्लैम (SummerSlam) में पिछले हफ्ते बैकी लिंच (Becky Lynch) ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। WWE यूनिवर्स के बीच अभी भी बैकी लिंच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट में लिंच की वापसी को लेकर अब बड़ा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और कार्मेला (Carmella) दोनों को पता था कि लिंच उस समय वापसी करेंगी। ये फैसला अंतिम समय में नहीं लिया गया था। WWE रिंग में बैकी लिंच ने वापसी कर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कीरिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि बैकस्टेज इस चीज का खुलासा नहीं किया गया था और ऑफिशियल्स को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी। बैकी लिंच ने वापसी कर बियांका ब्लेयर को चुनौदी दी और सिर्फ 27 सेकंड में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। ये देखकर जरूर सभी चौंक गए थे। More on Becky Lynch's return at SummerslamMore on Fightful Selecthttps://t.co/Z9dnlanliF pic.twitter.com/rA3UBqtikX— Sean Ross Sapp of Fightful.com (@SeanRossSapp) August 29, 2021बैकी लिंच की वापसी के बारे में ज्यादा किसी को कुछ नहीं पता था। इस चीज को छुपा कर रखा गया था। शो में नाकामुरा का एक छोटा सैगमेंट हुआ था और इसकी वजह बैकी लिंच की वापसी ही थी। लिंच की वापसी होगी ये प्लान पहले से तैयार किया गया था लेकिन वो चैंपियनशिप जीतेंगी ये अंतिम समय में निर्णय लिया गया था। शो के टाइम को पूरा करने के लिए नाकामुरा के सैगमेंट का इस्तेमाल किया गया था। SummerSlam के बैकस्टेज में बैकी लिंच अपने बच्चे को भी लेकर आई थीं। रिपोर्ट के अनुसार बैकी लिंच ने बैकस्टेज जाकर अपने बच्चे को सबसे पहले गले लगाया। शायद इस मोमेंट के बारे में कभी ना कभी खुलासा जरूर हो जाएगा। बैकी लिंच ने अब हील टर्न भी ले लिया है। बेबीफेस के रूप में उन्हें काफी सफलता मिली। बैकी लिंच ने वापसी के लिए खुद हील टर्न की शर्त रखी थी। कई दिग्गज बैकी लिंच के इस फैसले से खुश नजर नहीं आए। अभी तक बैकी लिंच को मिक्स रिएक्शन भी फैंस का मिला। बैकी लिंच का अब मैच बियांका ब्लेयर के साथ होगा। बियांका ब्लेयर ने इस हफ्ते पहले बैकी लिंच को मैच के लिए चैलेंज किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद फैटल 4वे मैच में बियांका ब्लेयर ने जीत हासिल कर ली। WWE के अगले पीपीवी में बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच अब शानदार मैच देखने को मिलेगा।