29 साल के फेमस WWE रेसलर को Royal Rumble 2023 में लगी गंभीर चोट, गहरे निशान की तस्वीर आई सामने

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने खास तस्वीर की अपलोड
WWE सुपरस्टार ने खास तस्वीर की अपलोड

Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2023 सोन्या डेविल (Sonya Deville) के लिए कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतने का दावा किया था लेकिन सफलता नहीं मिली। मुकाबले में उन्हें इंजरी भी आ गई। इसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया।

WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल को ओस्का ने किया एलिमिनेट

सोन्या डेविल ने 27वें नंबर पर विमेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री की थी। 10 मिनट तक वो इस मैच में रहीं और तीन सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया। सोन्या डेविल को अंत में ओस्का ने एलिमिनेट किया। सोन्या ने ट्विटर पर तीन शब्दों का मैसेज दिया। उन्होंने अपने आपको बीस्ट बताया। साथ ही साथ आईब्रो के ऊपर लगे कट के निशान की तस्वीर पोस्ट की। वैसे इस तस्वीर को देखने में थोड़ा डर लग रहा है क्योंकि चोट का निशान बहुत गहरा है।

विमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता इस बार रिया रिप्ली रहीं। सोन्या की राइवलरी इस समय शार्लेट फ्लेयर के साथ चल रही हैं। WWE में शार्लेट फ्लेयर मौजूदा SmackDown विमेंस चैंपियन हैं, जो उन्होंने 2022 के आखिरी SmackDown एपिसोड में रोंडा राउज़ी को हराकर जीता था।

सोन्या और फ्लेयर के बीच इस हफ्ते SmackDown में मुकाबला भी होगा। फ्लेयर अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगी। इस मैच में बहुत मजा आएगा। सोन्या के पास चैंपियन बनने का ये आखिरी मुकाबला होगा। इसके बाद शायद उनकी राइवलरी फ्लेयर के साथ खत्म हो जाएगी। 29 साल की सोन्या डेविल WWE इतिहास की सबसे पहली ओपनली गे फीमेल रेसलर हैं। सोन्या इस समय मॉडल टोनी कैसानो के साथ रिलेशनशिप में हैं।

डेविल का करियर अभी तक WWE में शानदार रहा। हालांकि बड़ा पुश उन्हें कंपनी ने कभी नहीं दिया। कुछ बड़े मैचों का हिस्सा वो जरूर रहीं। अपने प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने फैंस के बीच खास नाम बनाया। उम्मीद है कि आगे जाकर कंपनी द्वारा उन्हें बड़ा पुश दिया जाएगा। फिलहाल उनकी नजरें अब SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतने पर होंगी। इसके लिए उन्हें दिग्गज शार्लेट फ्लेयर को हराना होगा। अब देखना होगा कि डेविल ये कारनामा कर पाएंगी या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links