"हम 1990 में हैं क्या?"- WWE दिग्गज को फेमस Superstar ने किया बुरी तरह ट्रोल

Neeraj
सोशल मीडिया पर उड़ा ऑफिशियल का मजाक
सोशल मीडिया पर उड़ा ऑफिशियल का मजाक

WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल (Sonya Deville) ने ट्विटर पर अपने पूर्व ऑन-स्क्रीन सहयोगी एडम पीयर्स (Adam Pearce) का मजाक उड़ाया है। जनवरी 2021 से अप्रैल 2022 के बीच डेविल ने WWE ऑफिशियल के तौर पर काम किया था और इस दौरान वह पीयर्स के साथ काम करती दिखती थीं। लंबे समय तक गायब रहने के बाद डेविल ने 2022 में रिंग में वापसी करनी शुरु की।

Ad

RAW विमेंस चैंपियनशिप के लिए विफल होने के बाद डेविल पर अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा था और उन्हें ऑफिशियल के पोस्ट से हटा दिया गया था। डेविल को पोस्ट से हटाने के अलावा रेफरी पर हाथ उठाने के लिए फाइन भरने के लिए भी कहा गया था। एडम पीयर्स ने अब ट्विटर पर डेविल को मनी ऑर्डर के जरिए फाइन भरने के लिए धन्यवाद कहा है। इसके बाद डेविल ने पीयर्स का मजाक उड़ाया और उनसे पूछा कि मनी ऑर्डर की बात कर रहे हैं तो क्या हम 1990 के दौर में हैं।

Ad

क्यों WWE से दूर हुई थीं सोन्या डेविल?

जनवरी 2021 में सोन्या डेविल को स्क्रीन पर देखा गया था, लेकिन इससे पहले लंबे समय तक वह कंपनी से दूर रही थीं। जुलाई 2020 में डेविल के घर में एक घटना हो गई थी जिसके बाद उन्हें कंपनी से दूर जाना पड़ा था। डेविल के घर में कुछ बदमाश घुस आए थे और उन्होंने किडनैपिंग की कोशिश की थी। इसके बाद डेविल को मैंडी रोज के खिलाफ ऐसे मैच में उतारा गया जिसे हारने वाले को WWE छोड़ना पड़ता।

यह मैच हेयर बनाम हेयर होने की उम्मीद थी, लेकिन लीगल मामलों के कारण डेविल के वकीलों ने उन्हें बाल काटने से मना किया था।

Ad

डेविल फिलहाल RAW में हिस्सा ले रही हैं और लगातार हार झेलने के बाद जीत के रास्ते पर वापस आने की कोशिश कर रही हैं। कुछ महीनों के बाद कंपनी में वापसी करने वाली एलेक्सा ब्लिस ने उन्हें हाल में काफी परेशान किया है

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications