वीडियो: नदी के बीचों बीच देसी अंदाज में हुआ WWE का SummerSlam पीपीवी

आपने देश-विदेश में बड़े-बड़े एरिना में WWE की फाइट्स देखी होगी, लेकिन आज हम आपको दिखाएंगे देसी लड़कों की देसी रिंग में देसी फाइट। WWE का सबसे शानदार पीपीवी समरस्लैम बहुत ही प्रसिद्ध है। लेकिन हम दिखाएंगे WWE देसी स्वीमर स्लैम। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि, कैसे बड़े-बड़े फाइटर्स के फिनिशिंग मूव्स को ये लड़के अपने ही अंदाज में कर रहे हैं। इस फाइट को अगर देसी WWE का नाम दिया जाए तो शायद गलत नहीं होगा। इसमें दो लड़के नदी के बीचों बीच ये काम कर रहे है। और एक दूसरे को बड़ी ही आसानी से शानदार अंदाज में पानी में फेंक रहे हैं।

youtube-cover


अब आपको वीडियो देखकर पता चल गया होगा की इस फाइट में WWE के सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, एजे स्टाइल्स और कई सुपरस्टार्स के फिनिशिंग मूव्स शामिल है। आपको हंसी भी आ रही होगी की ये क्या है ? लेकिन सच मानें तो इसमें ना रियल में ब्रॉक लैसनर है, और ना ही रोमन रेंस और ना ही एजे स्टाइल्स। लेकिन इन देसी लड़कों के फिनिशिंग मूव्स बिल्कुल इन सुपरस्टार्स की तरह हैं। ये सब एक समरस्लैम में हुए मैच के सीन है।

WWE के बीच में जो विज्ञापन आता है उसमें कहा जाता है कि इसे घर पर ट्राई न करें। लेकिन अब बदलते समय के साथ लोगों ने भी खेल बदल दिया है। इन बच्चों ने नदी के बीच में WWE का रिंग तैयार कर लिया है।

इस वीडियो में आप ये भी देख सकते है कि कैसे ये बच्चे एक दूसरे को बिना नुकसान पहुंचाए खेल रहे है। इस वीडियो का सभी लोगों ने मजा लिया। आप भी काफी हंस रहे होंगे क्योंकि ये वीडियो है ही इतना मजेदार। लेकिन हम भी आपसे ये कहेंगे की इसे घर पर करने की कोशिश ना करें। क्योंकि इसका नुकसान आपको पता ही है।

App download animated image Get the free App now