हम सभी जानते हैं कि डैनियल ब्रायन फरवरी में रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन इस सुपरस्टार में अभी काफी दमखम बाकी है। ब्रायन को WWE के डॉक्टरों ने लड़ने के लिए क्लीयरेंस नहीं दिया था, जिसकी वजह से उन्होंने जबरदस्ती रिटायरमेंट लेनी पड़ी थी। ब्रायन ने बताया कि रैसलिंग छोड़ने की वजह से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है।
रैसलिंग ऑब्जर्वर के लेटेस्ट एडिशन में डेल मैल्टजर ने डैनियल ब्रायन के WWE कॉन्ट्रैक्ट के बारे में कमेंट किया है। उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर वो दूसी जगह रैसलिंग कर मोटा पैसा कमा सकते हैं।
डैनियल ब्रायन अभी स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर है और उनके कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक वो अपनी मर्जी के हिसाब से पद छोड़ सकते हैं। मैल्टजर ने ये भी बताया कि डैनियल ब्रायन WWE स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर की तुलना में NJPW के मेन इवेंट में जाकर ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। WWE के बाहर उन्हें मर्चैंडाइज से भी काफी ज्यादा पैसा मिलेगा।
उन्होंने रिटायर होने से पहले काफी सारे अलग-अलग डॉक्टरों का रुख किया था।लेकिन आखिर में उन्होंने WWE के डॉक्टरों की बात मानीं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद रैसलिंग के बारे में सोच भी नहीं सकते।
डैनियल ब्रायन के अभी WWE में लड़ने के चांस नजर नहीं आ रही है। WWE नेटवर्क पर टॉकिंग स्मैकड शो के दौरान द मिज ने उनको कायर कहा था, तब लोगों डैनियल ब्रायन के लडने को लेकर काफी सारी बातें करने लगे थे। द मिज ने कहा कि ब्रायन कायर हैं और रिटायरमेंट के बाद से वो WWE या बाहर रिंग में नहीं दिखे हैं। ब्रायन उसके बाद चले गए औ शो खत्म हो गया।
अगर पुराने समय में जाए तो इन दोनों स्टार्स की पहली भी दिक्कते रही हैं। हम जानते हैं कि WWE रिटायर हुए रैसलरों का इस्तेमाल मौजूदा सुपरस्टार्स को पुश करने के लिए भी करती हैं।
कोई अचंभे वाली बात नहीं होगा अगर द मिज दौरान किए गए प्रोमो के बाद डैनियल ब्रायन कुछ भी न करें। लेकिन इसके अलावा कुछ भी हटकर हुआ तो ये फैंस के लिए अच्छा ही होगा।
Published 26 Aug 2016, 12:38 IST