Extreme Rules 2022 में होने वाले 2 बड़े चैंपियनशिप मैचों का नतीजा हुआ लीक, WWE को मिलेगा नया चैंपियन?

Pankaj
WWE Extreme Rules 2022 में फैंस को आएगा मजा
WWE Extreme Rules 2022 में फैंस को आएगा मजा

Extreme Rules: WWE Extreme Rules 2022 का आयोजन 8 अक्टूबर को होगा। इस इवेंट की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। यहां कई बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिलेंगे। अन्य सालों की तुलना में इस बार कुछ अलग मुकाबले देखने को मिलेंगे। लगभग सभी मैचों में कुछ ना कुछ शर्त जोड़ी गई है। अभी तक 6 मैचों का ऐलान हो चुका है। इसमें दो टाइटल मैच भी शामिल है।

WWE Extreme Rules 2022 में होंगे दो चैंपियनशिप मैच

SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए लिव मॉर्गन का मुकाबला रोंडा राउजी के साथ होगा। वहीं बियांका ब्लेयर अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को बेली के खिलाफ लैडर मैच में डिफेंड करेंगी। इस इवेंट को लेकर सट्टा बाजार भी तैयार हो गया है। सट्टा बाजार की वजह से कई मैचों का नतीजा भी लगभग सामने आ गया है।

दो टाइटल मैच इस इवेंट में होंगे और BetOnline के मुताबिक कंपनी को एक नया चैंपियन मिल सकता है। Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में बियांका ब्लेयर सभी की फेवरेट मानी जा रही हैं। इस समय -140 पर वो चल रही है, वहीं बेली +100 पर है। इससे साफ पता चल रहा है कि इस मुकाबले में बियांका ब्लेयर की आसानी से जीत हो जाएगी।

SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में मजा आएगा। सट्टा बाजार के अनुसार लिव मॉर्गन यहां अपनी चैंपियनशिप हार जाएंगी। इस मैच में लिव मॉर्गन +160 और रोंडा राउजी -220 पर फेवरेट बनीं हुई है। आंकड़ों के बीच बहुत बड़ा गैप मौजूद है। इससे साफ लग रहा है कि एक बार फिर रोंडा राउजी चैंपियन बन जाएंगी।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार Extreme Rules 2022 में फैंस को मजा आएगा। कुछ ना कुछ सरप्राइज कंपनी ने अपने फैंस के लिए जरूर प्लान किया होगा। वैसे अगर राउजी चैंपियन बना जाएंगी तो फिर लिव मॉर्गन को तगड़ा झटका लगेगा। लिव मॉर्गन ने अभी तक चैंपियन के रूप में सही काम किया था। अब देखना होगा कि इस मुकाबले में क्या नया फैंस को देखने को मिलेगा। इवेंट में होने वाले दोनों चैंपियनशिप मैचों में अब सभी की नजरें टिकी होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links