WWE Royal Rumble 2022 में फैंस को इस बार बहुत बड़े सरप्राइज मिलेंगे। कंपनी ने फैंस को सरप्राइज देने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इस वीकेंड WWE फैंस को काफी बड़े तोहफे मिलेंगे। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार पूर्व चैंपियन असुका की वापसी इस इवेंट में होगी। WWE ने असुका (Asuka) से बात करते हुए शायद उनकी वापसी का प्लान बना लिया है। ये बहुत बड़ा खुलासा इस इवेंट के लिए हुआ है। WWE Royal Rumble 2022 में होने वाले विमेंस रंबल मैच में आएगा मजाफाइटफुल सलेक्ट ने असुका की वापसी की खबर पर मुहर लगा दी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि WWE बैकस्टेज से इस बात की सूचना मिली है। हालांकि अभी तक असुका की वापसी कंफर्म नहीं हुई। WWE ने भी इस बारे में कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो विमेंस रंबल मैच में इस बार काफी बड़े सरप्राइज मिलेंगे। बेली और रोंडा राउजी की वापसी भी लगभग तय मानी जा रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वापसी के मामले में सबसे बडा़ नाम इस समय असुका का सामने आ रहा हैं। Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappFormer Champion Discussed Internally For WWE Royal Rumble MatchFull story for subscribers of FightfulSelect.compatreon.com/posts/6163908312:38 PM · Jan 26, 202214122Former Champion Discussed Internally For WWE Royal Rumble MatchFull story for subscribers of FightfulSelect.compatreon.com/posts/61639083 https://t.co/U45aAyVC6Sपिछले साल Money in the Bank इवेंट के बाद से असुका WWE में नजर नहीं आईं। इंजरी की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा था। अब काफी लंबा समय उन्हें रिंग से बाहर गए हुए हो गया। फैंस भी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि असुका इस बार वापसी कर अपने फैंस को सरप्राइज देंगी।WWE ने Royal Rumble को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। WWE फैंस को कुछ अच्छे मैच इस इवेंट में देखने को मिलेंगे। सभी की नजरें बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के ड्रीम मैच पर होंगी। दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप मैच होगा। अभी तक इस राइवलरी को WWE ने काफी अच्छे से बिल्ड किया है। बॉबी लैश्ले लगातार लैसनर को हराने का दावा कर रहे हैं। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच भी यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। द उसोज इस बार रोमन रेंस का साथ नहीं दे पाएंगे।