WWE Draft में Roman Reigns के लिए बनाए गए प्लान का हुआ खुलासा, मौजूदा रिपोर्ट में चौंकाने वाली खबर सामने आई

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर

Roman Reigns: WWE Smackdown में इस हफ्ते ड्राफ्ट की शुरूआत होगी। रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर सभी की नज़र होगी। उन्हें किस ब्रांड में ड्राफ्ट किया जाएगा ये सबसे बड़ा सवाल है। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रेंस कई फैंस के लिए सूची में सबसे ऊपर हैं, लेकिन ड्राफ्ट के नियम उन्हें रॉ (Raw) में जाने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

Ad

ड्राफ्ट में आमतौर पर पहली पसंद रोस्टर का सबसे तगड़ा रेसलर होता है। रोमन रेंस के मौजूदा स्टेटस को देखकर सबसे पहले उन्हीं का नाम आएगा। डेव मैल्टज़र ने अब अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार द ब्लडलाइन को एक ग्रुप के तौर पर ड्राफ्ट नहीं किया जाएगा। यानी की ब्लडलाइन को अलग भी किया जा सकता है। WWE ने जो लिस्ट जारी की है उसमें रेंस और सोलो सिकोआ ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट होने वाले रेसलर्स की सूची में है। वहीं Raw के एपिसोड में द उसोज़ के ड्राफ्ट पर फैसला लिया जाएगा।

ड्राफ्ट में रोमन रेंस को सबसे पहले ही चुना जाएगा। यहां इस बात की परवाह नहीं की जाएगी की उनका टाइटल रन कब खत्म होगा। वो आगे भी WWE के सबसे प्रभावशाली और आकर्षक रेसलर बने रहेंगे।

youtube-cover
Ad

रेंस ब्लू ब्रांड में बने रहेंगे या वो रेड ब्रांड में जाएंगे इसका फैसला बहुत जल्द हो जाएगा। अगर रेंस के ब्रांड में परिवर्तन होगा तो ये बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी। सभी को लगा था कि रेंस की बादशाहत खत्म हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

WWE रिंग में Roman Reigns की वापसी कब होगी?

मेनिया के बाद Raw के एपिसोड में रेंस नज़र आए थे। इसके बाद उनकी वापसी नहीं हुई है। बहुत जल्द उनकी वापसी का ऐलान किया जाएगा। Backlash 2023 का आयोजन 6 मई को होगा। इस शो में रेंस का मुकाबला नहीं होगा। इसके बाद ही शायद वो रिंग में दिखेंगे। उनके प्रतिद्वंदी को लेकर भी अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। बहुत जल्द इसका भी खुलासा हो जाएगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications