WWE Royal Rumble 2023 में होने वाले विमेंस रंबल मैच के संभावित विजेता का नाम सामने आया, 2 दिग्गजों में होगी जबरदस्त टक्कर?

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को आएगा मजा
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को आएगा मजा

Rhea Ripley: WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज इस बार मिलेंगे। 28 जनवरी को इस इवेंट का आयोजन होगा। पूरे साल फैंस इस शो का इंतजार करते हैं। यहां होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें होती हैं।

Ad

ट्रिपल एच के राज में पहली बार इस इवेंट का आयोजन होगा। अभी तक उन्होंने अच्छा काम किया है। सभी उनके काम से खुश नज़र आ रहे हैं। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार ट्रिपल इस बार रोड टू WrestleMania को बहुत यादगार बनाना चाहते हैं।

अफवाहें सामने आ रही है कि इस बार बैकी लिंच और रिया रिप्ली विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतने की प्रबल दावेदार हैं। Raw में अभी तक रिप्ली ने शानदार प्रदर्शन किया। विमेंस डिवीजन में उनका दबदबा जारी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania में इस साल बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली के बीच मैच होगा। शायद WWE ने इसके लिए खास प्लान तैयार किया होगा।

WWE Royal Rumble 2023 को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में आई बड़ी खबर

BetOnline की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार रिया रिप्ली और बैकी लिंच इस बार विमेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकती हैं। बैकी इससे पहले भी विजेता रहीं है, तो शायद इस बार रिया रिप्ली का नंबर होगा।

youtube-cover
Ad

SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। शार्लेट फ्लेयर ने रोंडा राउजी को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। अब ऐसा लग रहा है कि उनका ये चैंपियनशिप रन लंबा जाएगा। शायद उनकी और रोंडा की राइवलरी आगे जारी रहेगी। रिया रिप्ली आजतक रॉयल रंबल मैच नहीं जीत पाईं। इस बार उन्हें ये मौका मिल सकता है।

ट्रिपल एच के अंडर में रिया रिप्ली ने अच्छा काम किया था। मेन रोस्टर में भी अभी तक उनके प्रदर्शन से सभी खुश नज़र आ रहे हैं। ट्रिपल एच उनके ऊपर बहुत भरोसा करते हैं। 28 जनवरी को पता चल जाएगा कि रिया रिप्ली रॉयल रंबल मैच की विजेता बन पाएंगी या नहीं। अगर उन्हें ये मौका मिला तो फिर आगे जाकर उनका करियर और भी जबरदस्त होगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications