स्पोर्ट्सकीड़ा WWE अवार्ड्स 2016: सुपरस्टार ऑफ द ईयर

raw-worst-lack-of-logic-1481521129-800 (1)

WWE के मौजूदा रोस्टर पर नज़र डालें तो हर किसी को टॉप 10 सुपरस्टार ऑफ द ईयर में जगह देना मुश्किल हैं, ऊपर से उसमें एक विनर चुनना और भी कठिन फ़ैसला है। मौजूदा समय में जो WWE का रोस्टर है, उसमें अबतक का सबसे अच्छा टैलंट है और यहाँ तक कि विमेन्स रैसलिंग का भी गोल्डन एरा चल रहा हैं। हो सकता है आपके पसंदीदा WWE सुपरस्टार इस लिस्ट में शामिल ना हो। इस लिस्ट में हमने जो सुपरस्टार्स चुनने का तरीका काफी सिम्पल था। हमने अपने फेसबुक पेज पर एक पोल कराया और साथ ही में हमने अपने राइटर्स की भी राय ली। आइए नज़र डालते है 2016 के टॉप 10 सुपरस्टार्स पर। ऑनरेबल मेंशन : क्रिस जेरिको ब्रोकन मैट हार्डी को छोड़ दिया जाए, तो क्रिस जेरिको के अलावा और किसी भी सुपरस्टार ने जबरदस्त परिवर्तन नहीं दिखाया हैं। क्रिस जेरिको बहुत ही कम मार्जिन से इस लिस्ट में जगह बनाने से चूंक गए। लेकिन जब भी क्रिस जेरिको का म्यूजिक बजता है और वो रिंग में आते है हम सब बहुत ज्यादा एंटरटेन होते हैं। वो इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। 10 -डीन एम्ब्रोज़ dean-ambrose-1481522174-800 (1) डींन एम्ब्रोज़ निश्चित ही स्मैकडाउन लाइव के सबसे बड़े बेबीफेस हैं, फिर भी 2016 उनके लिए इतना अच्छा साल साबित नहीं हुआ। रैसलमेनिया 32 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ उनके मैच को जिस तरह हाइप किया गया, उस हिसाब से वो मैच बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। इसके अलावा क्रिस जेरिको के खिलाफ एम्ब्रोज़ एसायलम का पहला मैच भी कोई छाप नहीं छोड़ पाया। हालांकि एम्ब्रोज़ ने इस साल मनी इन द बैंक कांट्रैक्ट जीता और उसी रात उसे कैश इन करकर वो WWE वर्ल्ड चैम्पियन भी बने। उसके बाद से ही उन्होंने एजे स्टाइल्स के खिलाफ कुछ अच्छे मैच लड़े। यह बात तो साफ है कि एम्ब्रोज़ आने वाले समय में WWE में एक बड़ा किरदार निभाएंगे। यह तो वक़्त ही बताएगा कि लूनेटिक के साथ फ्यूचर में क्या होगा। 9- शार्लेट hiac-cover-1-1481522596-800 एक मात्र कारण कि शार्लेट फ्लेयर इस काउंटडाउन में इतनी नीचे हैं, क्योंकि उन्हें हमारे फेसबुक पोल में बहुत ही कम वोट मिले। शार्लेट कंपनी से सबसे सुरक्शित टैलंट में से एक हैं। वो अब तक पे-पर-व्यू में अजय है और साथ ही में रॉ विमेन्स चैम्पियन भी है। वो बहुत ही कम चोटिल होती है। उन्होंने ना सिर्फ पहले विमेन्स हैल इन ए सैल मैच में हिस्सा लिया, बल्कि उन्होंने पहली आइरन विमेंस मैच में भी हिस्सा लिया। द क्वीन 9वें नंबर पर हैं। 8- जॉन सीना aj-styles-2-1481522995-800 जॉन सीना ने 2016 में अपना ज़्यादातर समय WWE के बाहर ही बिताया है। अफवाहों की माने तो वो कभी भी फुल टाइम रैसलर की भूमिका में नज़र नहीं आएंगे। हालांकि रैसलमेनिया 32 में उनकी वापसी शानदार थी। इसके अलावा एजे स्टाइल्स के साथ उनकी फिउड भी काफी अच्छी रही। सीना की वापसी की खबर से हाउज़ शो में दिलचस्पी भी बढ़ती है, इसलिए वो 8वां नंबर डिजर्व करते है। 7- केविन ओवंस raw-cover-1481523451-800 (1) शार्लेट फ्लेयर की तरह केविन ओवंस को ज्यादा वोट नहीं मिले है। मिड से खुद को टॉप कार्ड तक ले जाने के लिए केविन ओवंस ने कड़ी मेहनत की। क्रिस जेरिको के साथ उनकी दोस्ती इस साल WWE में चर्चा में रही। उनके द्वारा रैसल किया गया हर एक मैच ने डिलीवर किया। हम सबको कही न कहीं यह लगता है कि उन्हें बस कुछ समय के लिए ही चैम्पियन बनाया गया हैं। 6- सैथ रॉलिंस seth-1481524610-800 (1) 2015 में WWE का भार उठाने के बाद सैथ रॉलिंस चोटिल हो गए। रॉलिंस ने उसके बाद उन्होंने एक्सट्रीम रुल्स में जबरसस्त वापसी की। उसके बाद से वो रॉ ब्रैंड के सबसे मूल्यवान स्टार बने हुए हैं और उसके अलावा उन्हें स्टेफनी मैकमैहन और जनरल मैनेजर मिक फोली ने ड्राफ्ट में सबसे पहले भी चुना। रॉलिंस इस समय रेड ब्रैंड के सबसे अच्छे वर्कर में से एक हैं। WWE ने उनके अंदर बहुत ज्यादा इन्वेस्ट भी किया है और 2017 में भी उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी दी जाएगी। 5- गोल्डबर्ग goldberg-1-1481525062-800 गोल्डबर्ग ने इस साल सिर्फ एक मैच में रैसल किया और वो भी दो मिनट तक भी नहीं चला। इस बीच उन्होंने रैसलिंग वर्ल्ड को हैरान कर दिया, क्योंकि किसी ने भी उस परिणाम की अपेक्षा नहीं की थी। उनकी वापसी ने इंटरनेट पर काफी रिकॉर्ड तोड़े और फैंस भी उनके लिए चैन्ट किया। गोल्डबर्ग हमारे पोल के हिसाब से 5वें स्थान पर है। 4- ब्रॉक लैसनर brock-lesnar-heath-slater-wwe-raw_3765810-1481525587-800 एक और सुपरस्टार जो साल में बहुत कम नज़र आएँ, लेकिन जब भी वो आए तभी वो चर्चा में रहे। ब्रॉक लैसनर का कोई भी मैच 5 स्टार के लेवल का नहीं था। हर बार ब्रॉक लैसनर ने फुल टाइम रैसलर्स को बुरी तरह से स्कवैश कर दिया, लेकिन फिर एंट्री हुई गोल्डबर्ग की। फेसबुक पोल रिजल्ट ने यह चीज दिखाई कि कम नज़र आने के बावजूद लैसनर अभी भी फैंस के चहेते हैं। गोल्डबर्ग -लैसनर की फिउड अभी भी किसी के समझ में नहीं आई, अब सबको इंतज़ार है रॉयल रंबल का है, जहां यह दोनों आमने सामने होंगे। 3- रोमन रेंस reigns-1481526317-800 रोमन रेंस साल की शुरुआत में वर्ल्ड चैम्पियन थे, जिसे रॉयल रंबल में ट्रिपल एच ने जीत लिया था। हालांकि रैसलमेनिया में उन्होंने चैंपियनशिप एक बार फिर अपने नाम किया। उसके बाद उनके और एजे स्टाइल्स के बीच इस साल के बेस्ट मैच देखने को मिले। रोमन रेंस कभी भी टॉप कार्ड से दूर नहीं थे, फैंस द्वारा बू मिलने के बावजूद रोमन रेंस ने पूरे साल डिलीवर किया। यहाँ तक कि रेंस अब माइक के साथ भी अच्छा करने लगे है। हमारे फेसबुक में हुए पोल के हिसाब से रोमन रेंस सुपरस्टार ऑफ द ईयर की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 2 - साशा बैंक्स cover-1481526936-800 मौजूदा समय के अलावा विमेन्स रैसलिंग को इतने टॉप पर देखने को नहीं मिली हैं। WWE में अगर कोई सबसे पोपुलर विमेन्स रैसलर है, तो वो साशा बैंक्स ही हैं। रॉ में मेन इवेंट का हिस्सा बनने के अलावा वो पहले विमेन्स हैल इन ए सैल मैच का भी हिस्सा बनी है और यहाँ तक कि वो दो बार विमेन्स चैम्पियन भी बनी है। साशा ने हम सबको प्राउड फ़ील कराया है। निश्चित ही साशा बैंक्स बाकी लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं। बॉस सुपरस्टार ऑफ द ईयर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। 1- एजे स्टाइल्स tlc-cover-1481527373-800 साल की शुरुआत में किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी कि TNA के सबसे बड़े स्टार रहे एजे स्टाइल्स WWE में इतना बड़ा मुकाम हासिल कर पाएंगे। लेकिन एजे स्टाइल्स ने कुछ ऐसा ही करके दिखाया। न सिर्फ उन्होंने उन्होंने हमारे फेसबुक पोल को टॉप किया, बल्कि उनके और सेकंड प्लेस वाले स्टार में बहुत बड़ा अंतर हैं। सुपरस्टार ऑफ द ईयर बनने पर एजे स्टाइल्स को बधाई। आशा करते है, वो ऐसा ही प्रदर्शन अगले साल भी जारी रखेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications