केविन ओवंस के हाथों बुरी तरह मार खाने के बाद विंस मैकमैहन ने क्या किया ?

WWE स्मैकडाउन में पिछले हफ्ते केविन ओवंस ने शेन मैकमैहन के सामने रिंग में मैकमैहन फैमिली के बारे में भला बुरा कहा था। केविन ने स्मैकडाउन के कमिश्नर शेन के बच्चों के बारे में भी बातें की। शेन ने गुस्से में केविन ओवंस को मारना शुरु कर दिया और उन्हें रोकने के लिए डैनियल ब्रायन को रिंग में आना पड़ा। इस घटना के बाद विंस मैकमैहन के आदेश पर डैनियल ब्रायन ने शेन को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया और एलान किया था कि अगले हफ्ते यानि आज स्मैकडाउन में विंस मैकमैहन आकर इस विवाद को लेकर अपनी बात रखेंगे। विंस मैकमैहन आज 4 साल के लंबे अंतराल के बाद WWE स्मैकडाउन में नजर आए। केविन ओवंस रिंग में मौजूद थे, जिस समय विंस आए। विंस मैकमैहन ने आकर थोड़ी ही देर में केविन ओवंस की बेइज्जती करना शुरु कर दिया और एलान किया कि शेन मैकमैहन और ओवंस के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा। केविन ओवंस और विंस मैकमैहन ने अपनी-अपनी बात रखने के बाद एक दूसरे से हाथ मिलाया, सभी को लगा कि पिछले हफ्ते हुए विवाद का हल हो गया है लेकिन ऐसा कतई नहीं था। केविन ओवंस ने WWE चेयरमैन पर हमला कर दिया और उनके सिर पर अपना सिर दे मारा। मैकमैहन को सिर से खून बहने लगे। ओवंस यहीं नहीं रुके और उन्होंने विंस मैकमैहन को सुपरस्टार किक मारी। उसके बाद वो टॉप रोप पर चढ़कर विंस मैकमैहन के ऊपर कूद गए। इतना कुछ करने के बाद केविन ओवंस बैकस्टेज की ओर जाने लगे, तभी स्टैफनी बाहर निकलकर आईं और उन्होंने केविन ओवंस को बैकस्टेज जाने का इशारा किया।

Ad
youtube-cover
Ad

स्टैफनी मैकमैहन और WWE के अधिकारियों ने रिंग साइड आकर विंस मैकमैहन को संभाला और उन्हें मैडिकल ट्रीटमेंट देने के लिए ले जाने की कोशिश की। WWE.com की रिपोर्ट के मुताबिक, केविन ओवंस के हाथों बुरी तरह मार खाने के बाद विंस मैकमैहन ने कोई भी कमेंट नहीं किया और जब मैडिकल स्टाफ के लोग उनके चैकअप की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें चैकअप करने से भी मना कर दिया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications