Stephanie McMahon: पिछले साल जुलाई में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने WWE से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद WWE की नई CEO स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) बन गईं थी। अब फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। स्टैफनी मैकमैहन ने अचानक कंपनी छोड़ दी। ये खबर सुनकर जरूर सभी को झटका लगा होगा।विंस मैकमैहन के ऊपर पिछले साल कुछ गंभीर आरोप लगे थे। मार्केट में कंपनी की छवि खराब हो गई थी। बिजनेस में भी बड़ा नुकसान हुआ था। इसके बाद विंस ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। स्टैफनी मैकमैहन, ट्रिपल एच और निक खान को कंपनी की जिम्मेदारी इसके बाद मिल गई थी।WWE दिग्गज Vince McMahon की बेटी ने दिया इस्तीफापिछले आठ महीनों से स्टैफनी मैकमैहन और निक खान Co-CEO पद पर मौजूद हैं। अब अचानक स्टैफनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके कंपनी छोड़ने का असली कारण अभी तक किसी को पता नहीं है। ट्विटर पर स्टैफनी ने खुद अपने इस्तीफे के बारे में बताया। उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा। उन्होंने ये भी बताया कि विंस मैकमैहन की वापसी हो गई और वो अब आगे काम करेंगे।Stephanie McMahon@StephMcMahonThen. Now. Forever. Together.409132ट्रिपल एच के पास अभी भी पूरी जिम्मेदारी है। वो चीफ कंटेंट ऑफिसर बने रहेंगे। साथ ही साथ क्रिएटिव हेड की भूमिका भी वो निभाएंगे। विंस मैकमैहन ने जरूर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर वापसी कर ली है।विंस की वापसी से एक बार फिर उथल-पुथल मच गई है। पिछले कुछ हफ्तों से कहा जा रहा था कि विंस वापसी करना चाहते हैं। आखिरकार ये बात सच हो गई। अब ऐसा लग रहा है कि आगे जाकर विंस एक बार फिर कंपनी की जिम्मेदारी पूरी तरह संभालेंगे। वैसे इस बात से कोई भी खुश नहीं होगा। ट्रिपल एच ने पिछले आठ महीनों में बहुत ही शानदार काम किया हैं। उनके काम से सभी फैंस खुश नज़र आ रहे हैं। कई दिग्गज उनकी तारीफ कर चुके हैं। अब देखना होगा कि इस बारे में आगे क्या नया अपडेट सामने आएगा। फिलहाल कंपनी के हालात कुछ ठीक नहीं लग रहे हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।