WWE एक ग्लोबल रैसलिंग कंपनी है, जिसमें अमेरिका के अलावा दुनिया के दर्जनों देशों के सुपरस्टार्स हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, पुएर्तो रिको, नीदरलैंड्स, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापाना, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, स्कॉटलैंड जैसे देश भी शामिल हैं। अलग-अलग देशों के ये सुपरस्टार्स रॉ, स्मैकडाउन, 205 लाइव, NXT, NXT यूके ब्रांड में परफॉर्म करते हैं।भारत के काफी सारे रैसलर इस समय WWE में काम कर रहे हैं। इन रैसलरों में जिंदर महल, सुनील सिंह, समीर सिंह, कविता देवी के नाम प्रमुख हैं। जिंदर महल के साथी सुनील और समीर सिंह कई सारे रैसलरों को बॉलीवुड डांस सिखा चुके हैं। लेकिन इस बार डांस सीखने के लिए कोई और नहीं बल्कि WWE की लेडी बॉस स्टैफनी मैकमैहन आईं।समीर और सुनील सिंह दोनों आपस में डांस को लेकर बात कर रहे थे, तभी वहां पर स्टैफनी मैकमैहन आईं। दोनों रैसलरों ने स्टैफनी का स्वागत नमस्ते के साथ किया और स्टैफनी ने भी उनको नमस्ते किया। स्टैफनी ने आगे कहा कि क्या वो दोनों बॉलीवुड डांस के बारे में बात कर रहे हैं।उसके बाद समीर और सुनील सिंह ने एक लाल रिंग की चुन्नी (दुपट्टा) निकाली और स्टैफनी मैकमैहन को ओढ़ा दिया। उसके बाद म्यूजिक ऑन किया और तीनों ने मिलकर उस गाने पर भांगड़ा किया। आप इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो में देख सकते हैं कि स्टैफनी ने किस तरह से डांस किया। View this post on Instagram @stephaniemcmahon goes #Bollywood! #RAW A post shared by Samir Singh - WWE Superstar (@harvsihra_wwe) on Jan 28, 2019 at 8:47pm PSTWWE में परफॉर्म करने वाले समीर सिंह का असली नाम हर्व सिहरा और सुनील सिंह का नाम गर्व सिहरा है। दोनों ही भारतीय मूल के सुपरस्टार कनाडा में पले-बढृे हैं। पहले इन्हें WWE में बॉलीवुड बॉयज़ के नाम से जाना जाता था। इन्होंने क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।जिंदर महल के साथ आने के बाद इनका नाम बदलकर 'द सिंह ब्रदर्स' कर दिया गया। दोनों जिंदर महल के साथ ही नजर आते हैं, अब वो रिंग में एकाध मैचों में शिरकत भी करने लगे हैं।Get WWE News in Hindi Here