WWE में फैंस की वापसी को लेकर स्टैफनी मैकमैहन ने बड़ा अपडेट दिया

AdAge में हाल ही में स्टैफनी मैकमैहन ने अपना इंटरव्यू दिया और कई बड़े मुद्दों पर यहां बात की। पिछले चार महीने से WWE में लाइव क्राउड मौजूद नहीं है। कोरोना वायरस के कारण WWE अपने शोज परफॉर्मेंस सेंंटर से ही आयोजित कर रहा है। अब लगातार ये चर्चाएं चल रही है कि आखिरकार कब तक फैंस की वापसी एरीना में होगी। स्टैफनी मैकमैैहन ने क्लीयर ये तो नहीं बताया कि WWE में फैंस की वापसी कब होगी लेकिन उन्होंने ये जरूर कह दिया है कि जल्द ही फैंस की वापसी होगी।

WWE को हुआ नुकसान

COVID-19 से पूरी दुनिया परेशान है। कई बड़े इवेंट्स इस वजह से कैंसल हो गए है। लेकिन WWE ने बिना लाइव क्राउड के अपने शोज करने हमेशा से ही जारी रखे है। इस साल WWE का सबसे बड़ा शो रेसलमेनिया भी बिना ऑ़डियंस के हुआ है। केजसाइट शीट्स ने कहा है कि स्टैफनी मैकमैहन ने साफ कह दिया है कि ऑडियंस के आने में अब देरी नहीं होगी बल्कि जल्द ही ये काम हो जाएगा।

WWE इस समय काफी नुकसान से गुजर रहा है। फैंंस के एरीना में ना होने से कोई ज्यादा फायदा WWE को नहीं मिल रहा है। रेसलमेनिया साल का सबसे बड़ा शो होता है। इस बार वो दिन का किया गया लेकिन फिर भी कोई ज्यादा फायदा इससे नहीं हुआ। कई रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि समरस्लैम में फैंस की वापसी हो जाएगी। विंस मैकमैहन लगातार इस इवेंट पर नजरें बनाए हुए है। शायद स्टेफनी मैकमैहन ने भी तभी ये बात कही है कि जल्द ही फैंस की वापसी होगी। हर कोई WWE में ये चीज चाहता है। क्योंकि अब इस बात को चार महीने से ज्यादा हो गया है।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी जगह कंपनी में शायद कोई नहीं ले सकता है