WWE न्यूज: स्टैफनी मैकमैहन ने WWE के फ्यूचर प्लान को लेकर दिया बड़ा बयान

Enter caption

WWE इस समय दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड है। पिछले दो तीन सालों में बहुत ज्यादा नाम WWE ने कमाया है। पूरी दुनिया में इसे ख्याति प्राप्त हुई है। विंस मैकमैहन की कंपनी ने सिर्फ रिंग एक्शन में ही नहीं बल्कि WWE नेटवर्क से अलग-अलग जगह नाम कमाया है। टीवी शो, मूवी आदि कई ऐसी जगह है जहां WWE का नाम है।

Ad

विंस मैकमैहन की बेटी स्टैफनी मैकमैहन WWE की चीफ है। अभी हाल ही में उन्होंने अपना इंटरव्यू दिया और यहां पर WWE के फ्यूचर के बारे में उन्होंने बताया।

इस साल WWE और फॉक्स ने 5 साल का करार भी किया है। स्मैकडाउन के लिए ये करार हुआ है। अपनी डील को WWE और भी अब आगे की ओर बढ़ा रहा है। सऊदी अरब में भी WWE ने बड़ी डील की है। 450 मिलियन डॉलर की डील यहां साइन की गई है। इस साल दो शो वहां हो चुके है। 10 शो के लिए ये डील हुई है।

इंटरव्यू के दौरान स्टेफनी मैकमैहन ने कहा कि,"अगले 10 नहीं 20 नहीं बल्कि 30 साल तक इसका कोई कारण नहीं है कि हम डीजनी पर आगे ना बढ़े।कोई मतलब नहीं है कि हम अब पीछे की ओर आएं। हमें अब और ज्यादा आगे बढ़ना है। हम हमेशा बड़े सपने देखते है, बड़े लक्ष्य बनाते है और इसके लिए लड़ते है। तो हम भी ऐसा ही कर रहे है।"

youtube-cover
Ad

डीजनी पर WWE का बहुत बड़ा नाम है। और पिछले चार-पांच सालों में हमेशा नंबर वन पर WWE रहा है। विंस मैकमैहन का साथ हमेशा स्टेफनी मैकमैहन, शेन मैकमैहन और ट्रिपल एच ने दिया है। विंस मैकमैहन अभी भी काम करते है। हमेशा वो कंपनी को और आगे ले जाने के लिए कई तरह के काम करते है। इस समय WWE जिस मुकाम पर है उसका क्रेडिट सिर्फ और सिर्फ विंस मैकमैहन को जाता है।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications