Stephanie Vaquer Wins: WWE NXT का बैटलग्राउंड (Battleground 2025) प्रीमियम लाइव इवेंट बेहद सफल साबित हुआ। इस शो में स्टैफनी वकेर (Stephanie Vaquer) भी एक्शन में दिखाई दीं। उन्होंने जॉर्डिन ग्रेस (Jordynne Grace) के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में हिस्सा लिया। दोनों स्टार्स ने मिलकर फैंस को शो का सबसे अच्छा मैच दिया। अंत में वकेर ने ग्रेस का चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया।
काफी अच्छे स्टोरीलाइन बिल्डअप के बाद Battleground 2025 में स्टैफनी वकेर और जॉर्डिन ग्रेसन के बीच NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। मुकाबले की शुरुआत में दोनों ने पंच, किक्स और सबमिशन मूव्स का उपयोग किया। स्टैफनी को पूरी तरह से फैंस का सपोर्ट मिल रहा था। एक मौके पर तो उनके फिनिशर SVB पर ग्रेस ने किकआउट करके चौंका दिया था।
ऐसा महसूस हुआ कि शायद स्टैफनी की बादशाहत का अंत देखने को मिल जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वकेर ने अंत में अपने घातक मूव स्पाइरल ट्रैप का उपयोग किया और जॉर्डिन को पिन करके जीत दर्ज की। इसी के चलते स्टैफनी चैंपियन बनी रहीं और जॉर्डिन का NXT विमेंस टाइटल पर कब्जा करने का सपना चकनाचूर हो गया।
WWE NXT में कौन हो सकती है स्टैफनी वकेर की अगली चैलेंजर?
Raw और SmackDown में हाल ही में रॉक्सेन परेज़ और जूलिया ने कदम रखा है। इसी बीच WWE Raw के दो एपिसोड में स्टैफनी वकेर भी लड़ती हुई दिखाई दी थीं। ऐसा महसूस हुआ कि स्टैफनी को भी मेन रोस्टर पर लाने की प्लानिंग है। इसी वजह से फैंस मानकर चल रहे थे कि जॉर्डिन ग्रेस Battleground 2025 में NXT विमेंस चैंपियन बन जाएंगी और स्टैफनी का मेन रोस्टर डेब्यू होगा। हालांकि, चीजें बदल गई हैं।
स्टैफनी अभी भी WWE NXT विमेंस चैंपियन हैं। कई फैंस के मन में उनके अगले चैलेंजर को लेकर सवाल होगा। WWE ने खुद ही वकेर का बड़ा मैच टीज़ कर दिया है। चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन करने के बाद Battleground 2025 के दौरान बैकस्टेज वकेर की AAA स्टार डालीस और चिक टॉर्मेंटो से बहस हो रही है। Worlds Collide में डालीस और स्टैफनी के बीच मैच हो सकता है। इसी बीच जेसी जेन के साथ स्टैफनी का ब्रॉल भी हुआ था।