इस समय रोमन रेंस को हील नहीं बनना चाहिए : स्टीव ऑस्टिन

ग्रेट बॉल्स ऑफ़ फायर में ब्रॉन स्ट्रोमैन से हारने के बाद जिस तरह का रवैया रोमन रेंस ने दिखाया उसके बाद से ही क्रिटिस और फैंस की तरफ से उन्हें हील बनाने की मांग तेज हो गई है। हालांकि स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को ऐसा नहीं लगता कि रोमन रेंस को अभी हील बनने की जरुरत है। स्टीव ऑस्टिन शो के एपिसोड में स्टीव ऑस्टिन ने समझाया कि रोमन रेन्स को इस समय जिस पॉजिशन में रखा गया है, उसी वजह से अभी उन्हें हील नहीं बनाया जाना चाहिए। 2015 में हुए रॉयल रम्बल में डेनियल ब्रायन के जल्द बाहर हो जाने के कारण रोमन रेन्स को उस मैच के जीतने के बावजूद फैंस की तरफ से उतना समर्थन नहीं मिला, जितना की उन्हें मिलना चाहिए था। उन्होंने रैसलमेनिया 31 को भी हेडलाइन किया, जिसके बाद फैंस को लगा कि उनसे पहले यह मौका डीन एम्ब्रोज और डेनियल ब्रायन को मिलना चाहिए था। उसके बाद से ही शील्ड के पूर्व सदस्य ने लगातार तीन रैसलमेनिया के मेन इवेंट में जगह बनाई और वो तीन बार WWE चैंपियन भी रह चुके हैं। हालांकि उन्हें फैंस का उतना समर्थन नहीं मिल पा रहा है। Wrestling Inc को ऑस्टिन ने कहा, "आप बस रोमन रेन्स को हील इसलिए नहीं बना सकते, क्योंकि फैंस यह चाहते हैं। फैंस को इस चीज को समझना होगा कि अगर उन्हें हील बना दिया गया, तो उन्हें और भी ज्यादा पुश दिया जाएगा। रोमन रेंस को हील उस समय बनाया जाना चाहिए, जब फैंस उनके दिए जाने वाले पुश के लिए तैयार हों। उस समय तक ऐसे ही चीजों को चलने देना चाहिए।" रोमन रेंस के साथ आगे क्या होता है, उसके लिए फैंस को अगले हफ्ते होने वाली मंडे नाइट रॉ का इंतजार करना होगा, जहाँ उनका सामना यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होने वाले नंबर 1 कंटेंडर मैच में समोआ जो के साथ होगा। रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को बुरी तरह से मारा था, उसके बाद से उन्हें हील बना देना चाहिए, लेकिन इस हफ्ते रॉ में इस मौके को छोड़ दिया गया। हालाँकि उस सैगमेंट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications