स्टीव ऑस्टिन शो के हाल के एपिसोड में WWE हाल ऑफ फेमर स्टीव ऑस्टिन ने सैथ रॉलिंस के चरित्र के बारे में चर्चा की। साथ ही स्टीव ने रॉलिंस और अन्य कुछ बड़े सुपरस्टार्स के बीच तुलना भी की। रैसलमेनिया 33 में ट्रिपल एच के खिलाफ जीत के बाद ये सोचा जा रहा था कि सुपरस्टार शेक अप के बाद रॉ छोड़कर स्मैकडाउन में जाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने खुद कहा कि वो रॉ में ही रहेंगे। रॉ के अंतिम सैगमेंट में सैथ रॉलिंस ने समोआ जो पर अटैक किया। जिससे साफ है कि इन दोनों के बीच अब आगे फाइट जारी रहेगी। स्टीव ऑस्टिन ने अपने पॉडकास्ट पर सैथ रॉलिंस के चरित्र के बारे में कहा कि," सैथ रॉलिंस कौन हैं? जब आप सैथ रॉलिंस कहते हैं या फिर सैथ फ्रीकिन रॉलिंस कहते हैं, तो मैं अभी भी नहीं समझ पाता हूं की ये कौन है? WWE के कंधों के बल पर वो यहां पर टिका हुआ है। मुझे अभी तक ये नहीं पता चला कि वो किस तरह का आदमी है। वो रॉक की तरह रोमांचक आदमी भी नहीं है। सैथ रॉलिंस स्टीव ऑस्टिन की तरह अथॉरिटी के खिलाफ भी नहीं है। साथ ही वो बिल्कुल भी डैडमैन की तरह भी नहींं है। तो फिर सैथ रॉलिंस आखिर कौन हैं?" इस पूर्व WWE चैंपियन ने कहा कि कभी-कभी सैथ रॉलिंस मुझे ब्रेट हार्ट की तरह लगते हैं। लेकिन इसके बाद भी अभी उन्हें अपने चरित्र पर काफी कुछ काम करना है। स्टीव ऑस्टिन ने साथ ही साथ ये भी कहा कि" ब्रेट हार्ट को देखिए वो थोड़ा अलग है। उसकी तरह सैथ में भी अहंकार है। ब्रेट हार्ट ने अहंकारी रहते हुए भी यहां पर काफी कुछ हासिल किया। हमेशा अच्छा प्रदर्शन दिखाया। सैथ रॉलिंस को भी उनकी तरह बनना चाहिेए। ब्रेट कोई बड़े आदमी नहीं थे। लेकिन वो काफी अच्छा था। रिंग के बाहर हमेशा वो शांत रहते थे। लोग उनकी इज्जत करते है। ब्रेट सभी से काफी अलग है। सैथ रॉलिंस को भी WWE में मुकाम हासिल करने के लिए उनके जैसा बनना पड़ेगा"। सैथ रॉलिंस का पेबैक में समोआ जो के साथ मैच लगभग पक्का हो चुका है। सैथ रॉलिंस और ट्रिपल एच की कहानी अब खत्म हो चुकी है। सैथ रॉलिंस और कर्ट एंगल के अच्छे रिलेशन पर भी फ्यूचर में कुछ नया देखने को यहां पर मिल सकता है।