रॉ की 25वीं सालगिरह का एपिसोड काफी शानदार रहा। यहां कई बड़े सुपरस्टार नजर आए। शो की शुरूआत स्टेफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन ने की। दोनों ने फैंस को रॉ को हमेशा सफल बनाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद उन्होंने इसे सफल बनाने और सबसे बेस्ट आदमी का नाम अपने पिता विंस मैकमैहन को पुकारा। विंस मैकमैहन ने इसके बाद अपने ही अंदाज में शानदार एंट्री की। विंस मैकमैहन ने इसका पूरा क्रेडिट अपने आप को दिया और कहा कि मेरी वजह से ये सब हुअा हैं। इस दौरान विंस मैकमैहन को एक भेंट भी दी गई। It wouldn't be #RAW25 without the STRUT!@VinceMcMahon is LIVE on #RAW! pic.twitter.com/IU83FKtHu2 — WWE (@WWE) January 23, 2018 Stop, smell the ???, and enjoy the plaque! #RAW25pic.twitter.com/eJwiKDzKMv — WWE Universe (@WWEUniverse) January 23, 2018 इसके बाद वो पल आया जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे। स्टोन कोल्ड ने बीयर के साथ शानदार एंट्री की। काफी वक्त बाद स्टोन कोल्ड WWE में नजर आए। विंस मैकमैहन ने स्टोन कोल्ड को पीछे जाने के लिए और बताया कि उनकी उम्र हो गई है। वो अब रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने शेन मैकमैहन की तरफ इशारा कर कहा कि इस समय शेन मेन प्राइम में हैं। OOOHHHHHHH HELLLLLLLLL YYEEEEEEAAHHHHHHHHHH!@steveaustinBSR is HERE! #RAW25 pic.twitter.com/owfCXlKYR4 — WWE (@WWE) January 23, 2018 शेन मैकमैहन ने इसके बाद शेन मैकमैहन को चीयर अप किया लेकिन इसके थोड़ी देर बाद शानदार फिनिशिंग मूव शेन मैकमैहन को दे दिया। इसके बाद बारी थी विंस मैकमैहन की। पहले तो बीयर लेकर विंस मैकमैहन और स्टोन कोल्ड ने पी। और काफी बार गले मिले। अंत में विंस को भी स्टोन कोल्ड ने मूव दे दिया। फिर शेन भी खड़े उठे। उन्हें भी बीयर स्टोन कोल्ड ने पिलाई। फिर एक बार और अपना फिनिशिंग मूव उन्हें दे दिया। फिर तो पूरे एरीना में बीयर और स्टोन कोल्ड ही छा गए। OH HELL YEAH!! Some rivalries NEVER die as @steveaustinBSR STUNS @VinceMcMahon AND @ShaneMcMahon!!!! #RAW25 pic.twitter.com/lLj8eMUI0f — WWE (@WWE) January 23, 2018 शेन मैकमैहन ने स्टोन कोल्ड के साथ रिंग साझा किया और बाद में ट्विटर पर इस बारे में लिखा भी। शेन ने कहा कि स्टोन कोल्ड के साथ रिंग शेयर करना गर्व की बात है और साथ ही साथ रॉ की 25वीं सालगिरह का हिस्सा बनना भी। Privileged to share the ring with you @SteveAustinBSR and proud to be a part of #Raw25. pic.twitter.com/mOt1FqCmM4 — Shane McMahon (@shanemcmahon) January 23, 2018