WWE हॉल ऑफ फेमर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने हाल ही में एक ट्वीट में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने रॉ में वापसी की तारीख बताई है। 16 मार्च को होने वाले रॉ के एपिसोड में स्टोन कोल्ड की वापसी होगी। काफी समय बाद स्टोन कोल्ड की वापसी रॉ में होगी। पिछले साल MSG में वो नजर आए थे। ये भी पढ़ें: लैसनर की धुनाई और ऐज की पत्नी को RKO पड़ने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आयाOH HELL YEAH! @steveaustinBSR will be LIVE on #Raw in Pittsburgh on March 16 to celebrate #316Day with the @WWEUniverse! https://t.co/ekUSAOfCvb pic.twitter.com/Bdn5Yhksnx— WWE (@WWE) March 5, 2020स्टोन कोल्ड प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। 90 के दशक में वो सबसे बड़े रेसलर हुआ करते थे। उनकी आज भी फैन फॉलोविंग जबरदस्त हैं। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ उनकी दुश्मनी आज भी सभी को याद रहती है। उनके साथ स्टोरीलाइन स्टोन कोल्ड की लाजवाब रही थी। फैंस के जेहन में वो हमेशा के लिए बस गई है। इस स्टोरीलाइन की वजह से WWE को काफी सफलता मिली थी। यहीं से WWE का बिजनेस बहुत आगे हो गया था। रेसलमेनिया 19 में द रॉक के साथ हुए मैच के बाद उन्होंने रिंग से दूरी बना ली थी। लेकिन अभी भी वो WWE में बीच-बीच में आते रहते हैं। अभी भी जब स्टोन कोल्ड रिंग में आते हैं तो व्यूअरशिप काफी बढ़ जाती है। फैंस काफी संख्या में उन्हें देखने आते हैं। सबसे खास बात ये है कि रेसलमेनिया 36 से पहले वो वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए बड़ा प्लान यहां नजर आ सकता है। हो सकता है कि इस बार रेसलमेनिया 36 का हिस्सा स्टोन कोल्ड भी रहेें। वैसे भी इस बार रेसलमेनिया में बड़े-बड़े दिग्गज नजर आएंगे। अंडरटेकर औऱ गोल्डबर्ग भी इस बार रेसलमेनिया में शिरकत करेंगे। साथ ही साथ जॉन सीना भी यहां नजर आएंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं