स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने WWE चैंपियन को लेकर दिया बड़ा बयान

Ankit

दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन भले ही अब WWE का हिस्सा नहीं है लेकिन सभी सुपरस्टार्स पर उनकी निगाहें होती है। अपने पोडकास्ट में ऑस्टिन ने चैंपियन के बारे में प्रतिक्रिया दी है। ऑस्टिन ने बताया कि स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियन शार्लेट को फेस की जगह हील टर्न हो जाना चाहिए। शार्लेट फ्लेयर जब का रॉ का हिस्सा थी जतब वो हील बनकर काम करती थीं। इसी दौरान उनकी दुश्मनी साशा बैंक्स के साथ चली जो विमेंस की बेस्ट स्टोरीलाइन मानी जाती है। स्मैकडाउन में ड्राफ्ट के बाद शार्लेट को फेस के रुप में दिखाया गया है। फेस के तौर पर शार्लेट ने अच्छा काम किया जबकि उनकी स्टोरीलानइ इस वक्त हील बैकी लिंच के साथ चल रही है। वहीं स्टोन कोल्ड स्टील ऑस्टिन को भरोसा है कि शार्लेट फेस से बेहतर हील में जबरदस्त काम करेंगी।"मेरे लिए शार्लेट हील ही रहेगी। हम सब जानते हैं कि वो हील हैं। उनको हील के रुप में काम करना चाहिए उनकी बुकिंग भी हील की तरह होनी चाहिए। मेरे हिसाब से वो हील किरदार से खुश होंगी। हालांकि अंत में वहीं होगा जो उनको बोला जाएगा। " शार्लेट जब हील थी तब उन्हें चैंपियन बनाया जबकि फेस रहते हुए भी उन्होंने खिताब को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शार्लेट ने समरस्लैम 2018 में कार्मेला, बैकी लिंच को हराकर स्मैकडाउन विमेंस टाइटल जीता था। जिसके बाद बैकी लिंच ने शार्लेट पर अटैक किया और हील टर्न हुई। अब शार्लेट फेस हैं और अपने खिताब को हैल इन ए सैल पीपीवी में डिफेंड करने वाली है। आपको बता दे कि शार्लेट रॉ विमेंस चैंपियन रहे चुकी हैं। खैर, अब देखना होगा कि स्टोन कोल्ड द्वारा कही गई शार्लेट के लिए बातों को WWE गंभीरता से लेते हैं या फिर शार्लेट को आने वाले हफ्तों में भी फेस ही बनाया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि शार्लेट किस रुप में हैल इन ए सैल में आती हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications