स्टीव ऑस्टिन को गोल्डबर्ग पर किया मज़ाक याद आया

हाल ही में स्टोन कोल्ड ने उनके ऑनलाइन पोडकास्ट , द स्टीव ऑस्टिन शो पर एक लम्हे का जिक्र किया जिसमें उन्होंने WCW के दिग्गज गोल्डबर्ग के साथ मजाक किया था। इसके अलावा स्टोन कोल्ड ने और भी कई मजेदार बातों का जिक्र किया जिसमें जो लॉकर रूम में उनके गेस्ट, WWE रेफरी और टाइम कीपर मार्क के साथ हुआ करती थी। स्टोन कोल्ड ने अपने सिग्नेचर बियर पीने के स्टाइल का जिक्र करते हुए गोल्डबर्ग के साथ हुई एक घटना को याद किया। ऑस्टिन ने बताया कि गोल्डबर्ग बियर नहीं पीते। इसलिए रैसलमेनिया XX के बाद ऑस्टिन ने कई बियर गोल्डबर्ग की ओर उछाली। ऑस्टिन जानते थे की गोल्डबर्ग बियर नहीं पीनेवाले हैं, उससे उनके गिम्मिक पर असर पड़ाता। ऑस्टिन ने हंसकर बताया कि उस रात उतनी बियर पिने के बाद गोल्डबर्ग का सिर चकरा रहा होगा।

Ad
youtube-cover
Ad

एयतों और ऑस्टिन ने और भी कई मजेदार बातों और उनके मज़ाक का जिक्र किया। एयतों ने बताया कि एक बार लॉकर रूम में उनकी नींद खुली और उनके पैरों में आग लगी थी। वहीँ ऑस्टिन ने भी अपने WCW के दिनों में रैसलर्स पर किये गए मजेदार मजाकों को याद किया। उन्होंने बताया कि विदेशी दौरों के समय कई रैसलर्स की आइब्रो गायब कर दी गयी थी। इस मज़ाक में उन्होंने मिस्टर फुजी और कर्ट हेनिंग को याद किया। ऑस्टिन ने बताया कि ओवन हार्ट भी मज़ाक किया करते थे, लेकिन वो मज़ाक अच्छे होते थे और लॉकर का माहौल खुशमिज़ाज़ रहता था।

youtube-cover
Ad

ऑस्टिन ने बताया कि वे अपने WWE सुपरस्टार वाली ज़िन्दगी को मिस कर रहे हैं। अब ऑस्टिन रैसलिंग नहीं कर पाएंगे, इस बात को अपनाने में ऑस्टिन को काफी मुश्किल हुई थी और वो दौर उनके लिए खराब दौर था। द अंडरटेकर के किरदार के बारे में बात करते हुए ऑस्टिन ने बताया कि उनका गिम्मिक डरावना था और मार्क कैलावे ने इसे बखूबी निभाया। ऑस्टिन ने मार्क को अपने किरदार के प्रति निष्ठा रखने का श्रेय दिया। न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में काम करने के बारे में भी ऑस्टिन ने जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ये शिकागो के बाद उनके लिए काम करने की दूसरी पसंदीदा जगह है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications