"सैथ रॉलिंस ने अपने कैरेक्टर में सुधार नहीं किया तो WWE में उनके करियर पर ब्रेक लग सकता है"

WWE लैजेंड स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने हाल ही में स्टीव ऑस्टिन शो में सुपरस्टार सैथ रॉलिंस के बारे में चर्चा की। स्टोन कोल्ड ने यहां पर सैथ रॉलिंस के WWE में करियर और कैरेक्टर के बारे में चर्चा की। यहीं नहीं उन्होंने सैथ रॉलिंस की तुलना ब्रेट हॉर्ट से की। सैथ रॉलिंस ने मेन रोस्टर में डेब्यू 2012 में शील्ड के साथ की थी। शील्ड में उनके अलावा रोमन रेंस और डीन एंब्रोज भी थे। 2014 में शील्ड टूटने के बाद सैथ रॉलिंस अकेले प्रतिद्वंदी हो गए। इसके बाद वो 2 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। WWE के टॉप टाइटल जीतने के बाद भी सैथ रॉलिंस को उनके कैरेक्टर के बारे में हमेशा नोटिस किया जाता है। अगर शायद उन्हें मैनेजमैंट द्वारा अच्छा पुश नहीं मिलता तो फैंस उऩ्हें कभी पसंद नहीं करते। स्टोन कोल्ड ने सैथ रॉलिंस के कैरेक्टर के बारे में कहा कि," सैथ रॉलिंस WWE में कभी भी खत्म हो सकता है, क्या पता वो लंबा ना चल पाए। मेरा इसका मतलब गलत नहीं है। सच कहूं तो अगर उन्होंने अपना कैरेक्टर डैवलमेंट नहीं किया तो फिर कुछ भी हो सकता है। अगर उन्होंने ऐसा कर दिया तो वो फिर अगले लेवल तक चले जाएंगे। लेकिन अभी जैसा उनका चरित्र है उससे कहना काफी मुश्किल है कि वो कितना आगे जा पाएंगे'। इसके अलावा उनका कहना था कि,"सैथ रॉलिंस कौन हैं? जब आप सैथ रॉलिंस कहते हैं या फिर सैथ फ्रीकिन रॉलिंस कहते हैं, तो मैं अभी भी नहीं समझ पाता हूं की ये कौन है? WWE के कंधों के बल पर वो यहां पर टिका हुआ है। मुझे अभी तक ये नहीं पता चला कि वो किस तरह का आदमी है। वो रॉक की तरह रोमांचक आदमी भी नहीं है। सैथ रॉलिंस स्टीव ऑस्टिन की तरह अथॉरिटी के खिलाफ भी नहीं है। साथ ही वो बिल्कुल भी डैडमैन की तरह भी नहींं है। तो फिर सैथ रॉलिंस आखिर कौन हैं?" स्टोन कोल्ड ने इसके अलावा सैथ की तुलना ब्रेट हार्ट से की। स्टोन ने कहा कि, ब्रेट हार्ट ने अहंकारी रहते हुए भी यहां पर काफी कुछ हासिल किया। हमेशा अच्छा प्रदर्शन दिखाया। सैथ रॉलिंस को भी उनकी तरह बनना चाहिेए। सैथ रॉलिंस को भी WWE में मुकाम हासिल करने के लिए उनके जैसा बनना पड़ेगा। रैसलमेनिया 33 में ट्रिपल एच को हराने के बाद सैथ रॉलिंस का अब पेबैक में समोआ जो के साथ 30 अप्रैल को मुकाबला होना है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications