SummerSlam में होने वाले बड़े चैंपियनशिप मैच के नतीजे का हुआ खुलासा?

अमेरिकन बैंक सैंटर के बाहर एक लोकर एडवर्टाइसमेंट ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है। समरस्लैम में होने वाले एक टाइटल मैच के रिजल्ट का खुलासा इसमें किया गया है। इस एडवर्टाइजमेंट के मुताबिक समरस्लैम में रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी बन जाएंगी। इस समय रॉ विमेंस चैंपियनशिप एलेक्सा ब्लिस के पास हैं। रोंडा राउजी के साथ वो समय फ्यूड में शामिल हैं। इस साल की शुरूआत में ही रोंडा राउजी ने WWE में डेब्यू किया था। प्रोफेशनल रैसलिंग कम्यूनिटी के लिए ये खुशी की बात थी। रोंडा राउजी का फैंस के बीच काफी जलवा है। प्रोमो मेंं भी रोंडा ने अपनी काबिलियत दिखा दी थी। WWE टीवी पर आने के बात उन्होंने धमाल मचा दिया। व्यूवरशिप में भी काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। समरस्लैम में रोंडा राउजी और एलेक्सा ब्लिस के बीच मैच होगा। समरस्लैम में वो सभी की फेवरेट भी मानी जा रही है। फैंस उम्मीद कर रहे है कि वो नई चैंपियन बनेंगी। लोकल एडवर्टाइजमेंट में भी ये दिखाया गया है कि रोंडा राउजी नई चैंपियन समरस्लैम में बनेंगी। 15 सितंबर को टेक्सस में WWE का लाइव इवेंट होगा। जिसके तहत वहां कई पोस्टर लगाए गए है। जिसमें साफतौर पर रोंडा को चैंपियन दिखाया गया है। इसका मतलब ये हुआ कि समरस्लैम में ही रोंडा राउजी चैंपियन बन जाएंगी।इस पोस्टर में रोंडा राउजी के कंधे पर चैंपियनशिप बैल्ट नजर आई। रोंडा राउजी समरस्लैम में नई चैंपियन बनेंगी लगभग अब तय हो गया है। WWE पहले से किसी बड़े इवेंट में रोंडा के कंधे पर चैंपियनशिप बैल्ट देना चाहता था। समरस्लैम से अच्छा इवेंट इसके लिए कोई और नहीं होगा।19 अगस्त को समरस्लैम का आयोजन होगा। रोंडा राउजी पर सभी की नजरें रहेंगी। एलेक्सा ब्लिस के साथ मुकाबला जोरदार होगा। एलेक्सा भी कम नहीं है। वो अच्छा मुकाबला रोंडा का करेंगी। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच के अलावा इस मैच पर भी फैंस की नजरें रहेंगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications