SummerSlam में होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में जोड़ी जाएगी नई शर्त?

समरस्लैम को अब तीन हफ्ते से कम का समय बचा हुआ है। सैथ रॉलिंस और डॉल्फ जिगलर का मैच समरस्लैम में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए तय किया गया है। लेकिन अभी भी इनके मैच में कई ट्विस्ट आने की उम्मीदें बरकरार है। कुछ शर्त भी इस मैच में हो सकती है। एक्सट्रीम रूल्स में सैथ रॉलिंस और जिगलर का मैच हुआ था। जिगलर ने इस मैच में जीत हासिल कर ली। मैकइंटायर ने इस मैच में दखलअंदाजी कर दी, जिसका फायदा जिगलर ने उठाया।

Ad
रॉलिंस इसके बाद फिर से जिगलर के खिलाफ रॉ में हार गए थे। इस मैच में भी मैकइंटायर आ गए थे। जिगलर और सैथ कई बार आमने सामने आ चुके है तो इस मैच में बड़ा बदलाव आ सकता है।
Ad
Ad
PWMania ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हो सकता है कि WWE अब इसे लैडर मैच इऩ दोनों के बीच कर दे। 23 साल पहले शॉन माइकल्स ने अपना टाइटल डिफेंड किया था। इसमें जिगलर फिर चैंपियन बन सकते है। क्योंकि मैकइंटायर फिर यहां उनका साथ दे सकते है। अगर ये सिंपल मैच हुआ तो फिर WWE यूनिवर्स को इसका मजा नहीं आएगा। क्योंकि पहले भी ये मैच हो चुका है। फैंस को उम्मीद है कि कुछ ना कुछ इसमें नया होगा। हो सकता है कि इस मैच में मैकइंटायर भी शामिल हो जाएं।
Ad
Ad
सैथ रॉलिंस कई बार इन दोनों का शिकार रॉ में हो चुके है। मैकइंटायर ने हमेशा कुछ ना कुछ गड़बड़ किया है। समरस्लैम में हो सकता है कि इसका फायदा रॉलिंस को मिल जाए और वो चैंपियन बन जाएं। इस समय फैंस का काफी सपोर्ट रॉलिंस को है। अगर इस मैच में कुछ नहीं होता है तो फिर कोई नया सुपरस्टार आकर समरस्लैम में रॉलिंस को बचाएगा। क्योंकि मैकइंटायर बड़ी दीवार रॉलिंस के लिए है। वो हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा कर जाते है कि रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ता है।
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications