जिंदर महल के सबसे खास दोस्त ने एजे स्टाइल्स को बताया दुनिया का सबसे अच्छा सुपरस्टार

इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में पूर्व यूएस चैंपियन एजे स्टाइल्स का मुकाबला सुनील सिंह से हुआ था। एक मिनट के अंदर एजे स्टाइल्स ने सुनील सिंह को हरा दिया था। लेकिन इसके बावजूद सुनील सिंह ने एजे स्टाइल्स की तारीफ की। उन्होंने एजे स्टाइल्स के साथ रिंग में फाइट करना सम्मान की बात बताया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी फैंस को दी।

Ad

साल 2016 से सुनील सिंह WWE में काम कर रहे हैं। उनके साथ उनके भाई समीर सिंह भी हैं। इन दोनों ने साल 2016 में क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट से यहां शुरूआत की थी। इस साल के शुरूआत में ये दोनों मेन रोस्टर में आए और जल्द ही इसके बाद इन्होंने WWE चैंपियन जिंदर महल के साथ जोड़ी बनाई। अब ये दोनों मेन रोस्टर में जिंदर महल के साथ छोटे रूप में हमेशा नजर आते हैं। साल 2017 इन दोनों के नाम भी रहा हैं। सुनील सिंह का मुकाबला इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था। ये मैच सुनील के करियर का सबसे अच्छा पल था। हालांकि एक मिनट के अंदर सुनील सिंह इस मैच में हार गए। मैच के बाद सुनील सिंह ने इंस्टाग्राम पर आकर इस मैच के बारे में टिप्पणी की और इस दुनिया का सबसे अच्छा पल बताया। उन्होंने 12 साल में पहली बार इसे सम्मान की बात कही। इस समय स्मैकडाउन में सुनील और समीर दोनों काफी छोटे रोल में नजर आते हैं। इन दोनों ने हमेशा जिंदर महल की मदद की हैं। कई बार जिंदर महल ने चैंपियनशिप इनकी वजह से अपने नाम की हैं। लेकिन अब रास्ता कठिन हैं। क्योंकि सर्वाइवर सीरीज में जिंदर महल का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हैं। और यहां पर ये दोनों अपना सबसा बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। क्योंकि ब्रॉक लैसनर को हराना दुनिया का सबसे कठिन काम हैं। जिंदर महल को भी इस मैच में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications