WWE में यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर के करियर पर एक नजर

क्रिएटिव दिशाओं मे चेंज करने और सुपरस्टार्स को लगने वाली चोटों के बीच WWE काफी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। वर्तमान समय के रैसलर्स और उन्होने कंपनी पर क्या इम्पैक्ट डाला है के साथ ही उनका भविष्य क्या होगा इस पर एक बार नजर डालना काफी जरूरी है। स्पोर्टसकीड़ा की नई सिरीज मे हम एक रैसलर को लेकर उनकी ताकत और कमजोरी पर नजर डालेंगे साथ ही हम इस बात को देखेंगे कि हम उनसे भविष्य मे क्या आशा रख सकते हैं। इस सीरीज की शुरूआत हम इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार मे से एक WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर से कर रहे हैं। विवरण: ब्रॉक लैसनर WWE के लिए बहुत बड़े एसेट हैं। वह काफी कम रैसलरों मे से एक हैं जिसने ना सिर्फ विंस मैकमैहन के प्रमोशन को तेजी दी है बल्कि अपने मिक्सड मार्शल आर्ट सक्सेस की वजह से बहुत बड़ा क्रॉसओवर अपील डेवलप किया है। 2002 से 2004 के बीच WWE मे उनका 2 साल का प्रारंभिक दौर काफी सक्सेसफुल रहा था लेकिन उन्होने पिछले 5 सालों मे ढेर सारी लोकप्रियता हासिल की है और WWE के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुके हैं। नीचे हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों हुआ है। लुक: लैसनर के शानदार फिजिक को देखकर पता लगाया जा सकता है कि वो इस समय शिखर पर हैं। लेकिन एक रैसलर को अपना लुक मेंटेन करने के लिए सिर्फ मसल्स की जरूरत नही होती है। 'द बीस्ट' के पास ऐसा चेहरा है जिससे कि बिना एक भी शब्द बोले हुए भय बनाया जा सकता है। लैसनर के एक लुक से ही कई लोग मुश्किल मे पड़ जाते हैं। यहां तक कि रिंग के बाहर भी उन तक जाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ती है क्योंकि भले ही वह रैसलिंग से रिलेटेड कोई चीज ना कर रहे हों लेकिन लगते उतने ही खतरनाक हैं। रिंग के अंदर लैसनर दूसरे रैसलर के उलट उचित लड़ाकू एथलीट जैसे दिखते हैं। उनके शार्ट्स, ग्लव्स और शार्ट बूट्स MMA के आभूषण हैं जिससे कि उनको एक एथलीट के रूप मे और बढ़िया लुक मिलता है। इन वस्त्रों की चॉइस वास्तव मे उनको बहुत बढ़िया सूट करती है। रैसलिंग एबिलिटी: ब्रॉक लैसनर वंस इन ए लाइफटाइम रैसलर हैं। भले ही उनके पास तगड़ी फिजिकल स्ट्रेन्थ है लेकिन यह उनकी सबसे बड़ी मजबूती नही है। लैसनर की दूसरी मुख्य ताकत उनकी खतरनाक स्पीड और फुर्ती है। 300lbs के आसपास की वजन होने के बावजूद लैसनर बिजली जैसे तेज हैं और जरा से समय मे भी किसी को नीचे लाकर कष्टदायक पॉजिशन मे लॉक कर सकते हैं। रिंग के अंदर उनका स्टाइल वास्तविक थिएट्रिक्स से कम है तथा MMA और अमेचर रैसलिंग के टेक डाउंस और होल्ड से प्रेरित है जो कि उन्हे WWE का सुपरस्टार बनाता है साथ ही वो इसी वजह से खतरनाक और अप्रत्याशित बीस्ट बन जाते हैं। यदि आप लैसनर का एक भी मैच देखेंगे तो आप ये चीज नोटिस करेंगे कि वह अन्य रैसलर द्वारा की जाने वाली चीजें नही करते। आप लैसनर को जान सीना, रोमन रेंस और अन्य लोगो की तरह हर मैच मे सेम मोशन के साथ जाते नही देखेंगे। लैसनर कुछ जर्मन सुपलेक्स मारते हैं और फिर अपने विपक्षी को F-5 से ध्वस्त कर देते हैं। हालांकि कुछ लोग लैसनर के रैसलिंग की काबिलियत को स्टेटिक और डॉयनमिक कमी की वजह से डिस्मिस कर सकते हैं लेकिन वास्तव मे लैसनर बहुत सफल रैसलर हैं। जॉन सीना और रोमन रेंस '5 moves of doom' के लिए फैंस का गुस्सा झेलते हैं लेकिन लैसनर इनसे भी कम मूव्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि लैसनर अपने सिंपल मूव्स से भी बड़ा रिएक्शन पाते हैं जिससे पता चलता है कि वो कितने बढ़िया रैसलर हैं। प्रोमो स्किल शायद यही एक एरिया है जिसमे लैसनर लड़खड़ाते हैं। वो कभी भी बढ़िया वक्ता नही रहे हैं यहां तक कि जब वो नौसिखिया थे तब भी। अपने शुरूआती दौर मे उनको स्मैकडाउन मे रखा गया था क्योंकि वह शो उस समय रिकार्ड किया गया था जिससे कि रैसलर्स की गलतियों को WWE एडिट कर सकता था। एक वक्ता के रूप मे लैसनर सही नही हैं लेकिन उनके साथ कभी यह पॉइंट नही रहा है। उनका करियर पॉल हेमन के साथ लिंक रहा है जिन्होने कई सालों तक लैसनर के माउथपीस के रूप मे बेहतरीन काम किया है। अगर पूरी बात नही तो ज्यादातर बात तो हेमन ने ही की है और हेमन केवल काम करने के तौर पर नही बोलते हैं बल्कि उनकी बातों मे दम होता है। जब कभी लैसनर खुद से बोलते हैं तो यह काफी रेयर मोमेंट होता है और इसमे कुछ एक्सट्रा वजन होता है। लैसनर की आवाज डरानेवाली है जिससे कि कम बोल कर भी उन्हे ज्यादा का फायदा मिल जाता है। जहां तक आकर्षण की बात है तो ब्रूक उन लोगो मे से नही हैं जो कि क्राउड को अपने इमोशन से कंट्रोल कर पाएं। बुकिंग: WWE मे स्पेशल अट्रैक्शन के रूप मे प्रदर्शित किए जाने का फायदा लैसनर को मिला है। वो लगातार नही दिखाए देते हैं और उनके मैच काफी स्पेशल होते हैं तो जब वो दिखाई देते हैं भले ही किसी प्रोमो मे ही तो यह काफी बड़ी बात होती है। लैसनर एक सर्टिफाइड मेन इवेंटर हैं जिनका क्रॉसओवर अपील कैजुअल फैंस के साथ ही हार्डकोर फैंस के लिए भी उनको मेजर ड्रॉ बना देता है। इन सब मे केवल एक निगेटिव चीज लैसनर के स्टार पावर को बहुत ज्यादा बोला जाना है। WWE अभी भी किसी और को लैसनर के साथ रख कर उसको सुपरस्टार बनाने के बारे मे नही सोच रहा है। उनके पास डीन एम्ब्रोस के साथ ऐसा करने का बढ़िया मौका था लेकिन उस केस मे सिर्फ निराशा ही मिली। सारांश: ब्रॉक लैसनर बिना किसी शक के WWE के मेजर स्टार हैं। उनकी रैसलिंग एबिलिटी अतुलनीय है और उनका पावर और खतरनाक स्पीड का तगड़ा कांबिनेशन उनके ना बोल पाने वाले स्किल को दबाने के लिए काफी है। वास्तव मे जब यह रिंग वर्क और छोटी चीजो का फायदा लेने वाली बात होती है तो सारे WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर से प्रेरणा लेना चाहेंगे।