WWE 2K20 की रेटिंग्स हुई जारी, रोमन रेंस से भी आगे हैं WWE चैंपियन

Enter caption

डब्लू डब्लू ई (WWE) 2K20 इस समय चर्चाओं के घेरे में है। पहले इसके कवर पेज पर कौन होगा इसको लेकर काफी बातें चल रही थी। बाद में इसका भी खुलासा कर दिया गया। इस बार इसके कवर पेज पर रोमन रेंस और बैकी लिंच होंगी। बैकी लिंच पहली महिला सुपरस्टार होंगी जो WWE2K वीडियो गेम पर आएंगी। इससे पहले इस वीडियो गेम के कवर स्टार सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स औऱ स्टोन कोल्ड रह चुके हैं। हालांकि इस बार ये गेम 22 अक्टूबर को रिलीज होगा।

Ad

WWE 2K सालाना वीडियो गेम है। सुपरस्टार्स के साथ इसके लिए बड़ी डील की गई होती है। स्टोरीलाइन का हिस्सा भी ये होता है। मंडे नाइट रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स में से ही कोई एक इसके लिए लिया जाता हैं।

यह भी पढ़े: पूर्व WWE चैंपियन शेमस की जल्द हो सकती है वापसी

अब एक और चर्चा का विषय इस लिस्ट में शामिल हो गया है। दरअसल 2k20 द्वारा सुपरस्टार्स की रेटिंग निकाल दी गई है। सभी सुपरस्टार्स को इसमें रेटिंग दी गई है। रोमन रेंस को 92 रेटिंग दी गई है। बैकी लिंच को 90, ब्रे वायट को 86, साशा बैंक्स को 80, सैथ रॉलिंस को 92,शार्लेट फ्लेयर को 87, कोफी किंग्सटन को 90, एजे स्टाइल्स को 91 रेटिंग दी गई है। लेकिन ब्रॉक लैसनर ने यहां पर भी अपना जलवा कायम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा 93 रेटिंग दी गई है।

Ad

रोमन रेंस और बैकी लिंच ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

youtube-cover
Ad

समरस्लैम के बाद वापसी करने वाली सुपरस्टार साशा बैंक्स ने हालांकि इसे लेकर नाराजगी दिखाई है। साशा बैंक्स को सिर्फ 80 रेटिंग दी गई है। और वो इस लिस्ट में सबसे नीचे नजर आ रही है। इसे लेकर वो नाराज है। ट्वीट करके उन्होंने कहा कि शायद तभी वो इस गेम में नहीं है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications