वीडियो: WWE सुपरस्टार्स ने दी फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं

Ankit

WWE सुपरस्टार्स अपने भारतीय फैंस के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। इस बार दीपावली के शुभ अवसर पर कई सुपरस्टार्स ने अपने भारतीय फैंस को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम चैंपियम जिंदर महल का आता है। जो खुद भारतीय मूल के सुपरस्टार है उनके साथ सिंह ब्रदर्स ने भी दिवाली को सही तरीके से मनाने की सलाह दी है। वहीं कलिस्टो और द न्यू डे ने भी इस वीडियो में अपने योगदान दिया है जबकि, 16 बार के पूर्व चैंपियन जॉन सीना ने भी अपने फैंस के लिए इस पर्व के लिए संदेश भेजा है। दशहरा के 20 दिन बाद दिवाली मनाई जाती है , क्योंकि भगवान श्री राम लंका के राज रावण का वध और अपना 14 साल का वनवास काट कर अयोध्या लौटे थे तब सभी लोनों ने अपने घरों और पूरी अयोध्या को दीपक की रोशनी सजाया था। आपको बता दें कि उस रात कार्तिक की अमावस्या भी थी। WWE दिसंबर के महीने में भारत की राजधानी दिल्ली में शिरकत करने वाला है जहां उसका इंदिरा गांधी स्टेडियम में लाइव इवेंट होगा। हाल ही में कंपनी के COO ट्रिपल एच से दस्तक दी थी वहीं कुछ दिनों पहले चैंपियन जिंदर महल भी भारत आए थे। WWE की और हमारी तरफ से सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications