WWE से सस्पेंड किए गए दिग्गज की कार से हुई चोरी, शीशा तोड़कर चुराया महंगा सामान

Ujjaval
Enter WWE से सस्पेंड की जा चुकी स्टार की कार से चोरी हुई
Enter WWE से सस्पेंड की जा चुकी स्टार की कार से चोरी हुई

Sasha Banks: WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स (Sasha Banks) के साथ हाल ही में काफी खराब चीज़ हुई। दरअसल, उनकी कार में से सामान चोरी हो गया और उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा दी। साथ ही उन्होंने इसकी एक वीडियो फुटेज भी दिखाई। साशा बैंक्स को दो महीनों पहले WWE से सस्पेंड किया गया था।

साशा बैंक्स पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। पूर्व Raw विमेंस चैंपियन कुछ समय पहले ही अपनी टैग टीम पार्टनर नेओमी के साथ She-Hulk के प्रीमियर पर नजर आई थीं। उन्होंने यहां पर इवेंट से जुड़ी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इसके कुछ समय बाद बैंक्स से फैंस को बुरी खबर दी।

साशा बैंक्स ने थोड़ी देर के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरें और वीडियोस साझा की। इसमें एक अनजान व्यक्ति ने उनकी कार के पीछे के ग्लास को तोड़ा और उनके हेयर प्रोडक्ट्स को चुरा लिया। साशा अपने बालों पर काफी ध्यान देती हैं और महंगी सामग्री का उपयोग करती हैं। इसी कारण उन्हें जरूर थोड़ा नुकसान हुआ होगा।

साशा ने इस चीज़ को छुपाया नहीं और अपने सभी फैंस के साथ शेयर किया। आप नीचे इससे जुड़ी पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover

WWE में जल्द ही साशा बैंक्स की वापसी हो सकती है

नेओमी और साशा बैंक्स को लगभग दो महीनों पहले Raw से वॉकआउट के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही उनसे टैग टीम टाइटल्स भी ले लिए गए थे। कई रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें पहले रिलीज कर दिया गया था लेकिन ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद उन्हें नए कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किए गए।

बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में उनका WWE में रिटर्न देखने को मिल सकता है। उनकी WWE में वापसी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। आपको बता दें की साशा बैंक्स ने अभी तक इस चोरी से जुड़ी कोई अन्य जानकारी नहीं दी है। बैंक्स ने पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और उम्मीद है कि वो चोर पकड़ा जाएगा। हालांकि, इस तरह की खबर सामने आना सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links