तजीरी ने WWE को अलविदा कहा

ट्विटर पर अपने पोस्ट के जरिए योषिहीरो तजीरी ने इस बात का आधिकारिक ऐलान किया कि अब वो WWE का हिस्सा नहीं है। उनके हिसाब से उन्हें यह फ़ैसला उनकी उम्र को देखते हुए लेना पड़ा। यह चीज ध्यान में रखने वाली है कि पिछले एक दशक में उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ उनके घुटने ने दी है। अब वो 46 साल के है और उम्र उनके साथ नहीं है। जापानी प्रोफेशनल रैसलर ने अपने करियर में कई प्रोमोशन के लिए काम किया है। उनकी शुरुआत इंडिपेंडेंट सर्केट से हुई थी, जिसके बाद बाद उन्होंने कुछ छोटे प्रोमोशन में काम किया और आखिरकार 2001 में उन्होंने WWE में डैब्यू किया। वो अगले चार साल तक कंपनी में रहे और 3 बार क्रूजरवेट चैम्पियन बने। हालांकि उन्होंने कंपनी को इसलिए छोड़ा क्योंकि वो एक पत्रकार बनना चाहते थे और जापान में अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते थे। तजीरी ने उसके बाद कुछ पीपीवी और हाउस शो में हिस्सा लिया। उन्होंने इसके साथ ही कुछ साल HUSTLE, ऑल जापान प्रो रैसलिंग, न्यू जापान प्रो रैसलिंग और TNA में कुछ साल बिताए। पिछले साल वो WWE में वापिस आए और उन्होंने कहा कि वो WWE क्यूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

तजीरी ने जनवरी में NXT टेपिंग में एक बार फिर अपना घुटना चोटिल करवा दिया, जब वो शिंस्के नाकामुरा के साथ टीम बनाकर बॉबी रूड और समोआ जो का सामना कर रहे थे। फिर से ठीक होने के बाद उन्होंने 205 लाइव में हिस्सा लिया। हालांकि जापानी स्टार के मुताबिक उनका घुटना ज्यादा अच्छा नहीं होने वाले और उनके लिए अच्छा होगा कि वो यहाँ से चले जाए । उन्होंने कहा था कि उन्होंने किसी और कंपनी के साथ करार किया। तजीरी ने इसके अलावा ट्रिपल एच और WWE का उन्हें मौका देने के लिए शुक्रिया अदा किया, अंत में उन्होंने यूएस के क्राउड़ को भी सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा।