तजीरी ने WWE को हमेशा के लिए अलविदा कहा

पूर्व WWE क्रूजरवेट चैम्पियन तजीरी ने हाल ही में ट्विटर के जरिए इस बात की जानकार दी कि अब वो आधिकारिक तौर पर WWE के साथ नहीं है और इस रविवार उनका कांट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो गया।

Ad

(WWE के साथ मेरा सफर खत्म) तजीरी ने WWE में अपना डैब्यू 2001 में विलियम रीगल के साथ किया। उसके बाद वो जेमी नोबल, रे मिस्टीरियो और बिली किडमैन के साथ फिउड में आए, उसके बाद वो क्रूजरवेट डिवीजन का अहम हिस्सा बने। 2005 में कंपनी के साथ 4 साल रहने के बाद तजीरी ने कंपनी को छोड़कर जापानी प्रोमोशन हसल को जॉइन कर लिया। इस बीच वो जापान में काफी सफल हुए। पिछले साल वो WWE में वापस आए और उन्होंने क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, जिसे टीजे पर्किन्स ने जीता था। इस साल जनवरी में तजीरी ने 205 लाइव में डैब्यू किया और सीन मलूटा को आसानी से हराया। इस बीच उन्होंने फेमस ग्रीन मिस्ट को ब्रायन केंड्रिक के फेस पर फेंका और उनके साथ फिउड की शुरुआत की। हालांकि यह फिउड कभी हुई ही नहीं, क्योंकि तजीरी ने NXT टेपिंग के दौरान अपना घुटना चोटिल करा बैठे। पिछले हफ्ते उन्होंने इस बात का ऐलान किया कि वो अब इन रिंग एक्शन के लिए नहीं लौटेंगे, क्योंकि WWE उन्हें उनकी उम्र की वजह से इस्तेमाल नहीं करना चाहती। तजीरी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि वो WWE प्रोग्रामिंग के लिए नहीं लौटेंगे, क्योंकि उनका कांट्रैक्ट खत्म हो चुका है। दिलचस्प बात यह भी है कि वो यूएस छोड़कर जापान जा चुके हैं। तजीरी अब 46 साल के हो चुके हैं और उसे देखते हुए वो दोबारा WWE में लड़ते हुए नज़र नहीं आएंगे, लेकिन अभी भी वो जापान में लड़ सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications