205 लाइव शो क्रूजरवेट में वापसी करेंगे ताजीरी

Ankit

पूर्व WWE क्रूजरवेट चैंपियन ताजीरी क्रूजरवेट डिवीजन के एक्सलूसिव क्रूजरवेट शो 205 में आने वाले हैं। WWE ने क्रूजरवेट डिवीजन के लिए उनका एक वीडियो निकाला है। इस वीडियो से उनके आने की सभी अफवाहों पर विराम लगाया है। WWE ने उन्हें फुल टाइम के लिए साइन किया है। ताजीरी ने इस साल जून में कंपनी में क्रूजरवेट क्लासीक में हिस्सा लिया था। हालांकि उन्हें दूसरे राउंड में ग्रान मैटालिक के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Ad
youtube-cover
Ad

ताजीरी की वापसी से क्रूजरवेट डिवीजन की संख्या भी बढ़ गई है। हालांकि, ताजीरी को न्यू ऐरा के क्रूजरवेट चैंपियनशिप में नहीं लाया गया। उन्हें WWE क्रूजरवेट चैंपियन में लाया गया है। क्रूजरवेट चैंपियनशिप सही माइनों में ताजीरी द्वारा ही इजात किया गया था जब वो WCW का प्रोडक्ट था। 1991 में WCW लाइट वेट हेवीवेट चैंपियनशिप आयोजन किया गया था। 3 बार के WWE क्रूजरवेट चैंपियन ताजीरी एक मात्र रैसलर है जिन्होंने WWF लाइव हेवीवेट चैंपियनशिप, टैग टीम चैंपियशिप जीती हैं। ताजीरी ने विलियम रिगल के साथ टैग टीम का खिताब जीता था।

youtube-cover
Ad

ताजीरी पिछले 20 सालों से रैसलिंग की दुनिया में है। इस दौरान उन्होंने कई प्रमोशन्स भी किए। अमेरिका में TNA और ECW में हिस्सा लिया, जापान में बिग जापन प्रो रैसलिंग और रैसल 1 में उन्होंने कई चैंपियनशिप भी जीती। एशिया की ओर से WWE में ताजीरी ने कई साल फाइट की। वहीं कई एशियाई के कई और रैसलर्स भी इस लिस्ट में शामिल है जैसे टाका मिचिनोको, ओन्टोनियो, अलटीमेंट ड्रागन और NXT चैंपियन नाकामुरा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications