साल 2017 के टॉप-10 बेस्ट फिउड्स

18-51-53-6c41f-1512758870-500

#6 केविन ओवंस और सैमी जेन बनाम शेन मैकमैहन

Ad
19-01-54-8eb44-1512760054-500

इस फिउड की शुरुआत थोड़ी देर से हुई लेकिन इसने स्मैकडाउन रोस्टर में जान भर दी जिसकी रोस्टर को सख्त जरूरत थी। सितंबर से लेकर अक्टूबर तक इसमें बढ़ोतरी हुई। जहां केविन ओवंस ने अपना बदला लेने के लिए विंस मैकमैहन को लहूलुहान कर दिया तो वहीं उन्होंने शेन मैकमैहन को उकसाने के लिए उनके बच्चों का जिक्र किया। यहां हमे एटीट्यूड एरा की झलक देखने मिली।

दोनों के बीच हुआ हैल इन ए सैल मैच बेहतरीन रहा और अंत मे सैमी जेन ने बीच मे आकर ओवंस को मैकमैहन से बचाया और फिर उनके जीतने में मदद की। इसके बाद दोनों एक होकर स्मैकडाउन पर मजेदार सेगमेंट देने लगे। अक्सर उन्हें शेन के साथ उलझते देखा गया। इसके बाद अब हम क्लैश ऑफ चैंपियंस के लिए डबल टर्न की उम्मीद कर रहे हैं। ये फिउड शायद रैसलमेनिया तक चलेगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications