#7 एजे स्टाइल्स बनाम शेन मैकमैहन (रैसलमेनिया 33)
Ad
इस मैच में स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर हीरो थे तो वहीं एजे स्टाइल्स विलेन थे। लेकिन दर्शकों का समर्थन स्टाइल्स के लिए था। मैच शुरू होते ही मैकमैहन ने बेहतरीन तकनीकी खेल दिखाया।
दोनों रैसलर्स ने एक दूसरे पर अपने अपने कई मूव्स आजमाएं। जहां शेन मैकमैहन ने कई बार स्टाइल्स के फिनॉमिनल फ़ोरआर्म पर काउंटर किया।
लड़ते-लड़ते दोनों रैसलर्स रिंग के बाहर पहुंच गए और फिर जब दोनों अंदर आएं तो स्टाइल्स के फिनॉमिनल फ़ोरआर्म को काउंटर करते हुए DDT दिया। लेकिन फिर शेन की शूटिंग स्टार प्रेस नाकामयाब रही तो स्टाइल्स ने फिनॉमिनल फ़ोरआर्म देते हुए जीत दर्ज की।
Edited by Staff Editor