WWE में अभी कौन है टॉप 5 रैसलर्स

Ankit
kevin-owens-title-1481768633-800

WWE में आज बहुत सारे टैलेंटेड रेसलर्स हैं मगर ये पांच उन सबसे अलग खड़े होते हैं। WWE आज प्रो रेस्लिंग की दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी है और उस हिसाब से देखा जाए तो WWE में बहुत ही टैलेंटेड रेसलर्स होना भी जरूरी है। मगर ऐसा होना जरूरी नहीं है क्योंकि बड़े बड़े रेसलर्स जैसे कि स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, एज और शॉन माइकल्स जैसे रेसलर्स अब WWE को अलविदा कह कर जा चुके हैं। ब्रॉक लेसनर और अंडरटेकर जैसे रेसलर्स अब सिर्फ पार्ट टाइम रेसलर्स रह गए हैं। ट्रिपल एच और रॉक तो पार्ट टाइम रेसलर्स भी नही है।जॉन सीना भी अब हॉलीवुड की ओर अपना रुख मोड़ रहे हैं जो कि एक समय में WWE को अपने कंधे में सम्भाले हुए है क्योंकि आज WWE में दुनिया के हर कोने से कुछ बेहतरीन रेसलर्स हैं। WWE अपने पुनर्जन्म को ख़ुशी मना रहा है। हालांकि लॉकर रुम के कई सुपरस्टार्स मौजूद है लेकिन कुछ ऐसे होते है जो अपनी छाॉप छोड़ जाते है। यह पांच रेसलर्स हैं जो आज WWE के बेहतरीन रेसलर्स की गिनती में आते हैं - 5 केविन ओवेन्स केविन ओवेन्स एक ओल्ड स्कूल रेसलर ही नहीं बल्कि एक ओल्ड स्कूल हील भी हैं। ये एक ऐसे रेसलर हैं जो मैच के बीच में रुक के दर्शकों को चिढ़ाते भी हैं। दूसरे खिलाड़ियों का मज़ाक उड़ाना भी इन्हें बहुत अच्छे तरीके से आता है। इनमें हर वो खूबी है जो एक अच्छे रेसलर में होना चाहिए। ये छोटे रेसलर्स के साथ भी अपने आप को उसी तरीके से एडजस्ट करते हैं जैसे वे बड़े रेसलर्स के साथ लड़ते वक्त होते हैं। केविन हमेशा ही अपने प्रतिद्वंदी से बहुत ज्यादा गुस्से में रहते हैं। इससे ये समझ में आता है कि वो अपने सामने वाले से सचमुच की नफरत करते हैं। ओवंस का रिग में टैलेंट शानदार है। अपने शानदार मूव के कारण और अच्छी रैसलिंग के चलते वो फैंस के दिलों में बसे हुए है। अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से आज वे यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं। 4) सैथ रॉलिंस seth-1481768808-800 सैथ रॉलिंस शील्ड के एक सदस्य रह चुके हैं। शील्ड WWE के इतिहास में सबसे ज्यादा मजबूत टीमों में से एक टीम है। शील्ड के तीन सदस्यों में से एक सदस्य रॉलिंस थे। इससे पहले वे ROH में टाइलर ब्लैक के नाम से चर्चित रेसलर थे। से शील्ड से अलग होने के बाद वो कंपनी के लिए फ्यूचर बन गए, फैंस ने भी सैथ को काफी पंसद किया। इस दौरान सैथ ने WWE चैंपियन, टैग टीम चैंपियन और US चैंपियनशिप जीती। सैथ की भूमिका कंपनी ने काफी बड़ी हो गई थी, जिसके कारण वो WWE के रॉस्टर के सबसे बड़े स्टार थे। रॉलिंस ने उस समय भी कंपनी को अपने कंधे में संभाला है जब रोमन पे भरोसा किया जा रहा था मगर उन्हें दर्शकों का विश्वास जीतने में मुश्किल हो रही थी। इसमें कोई शक की बात नहीं है कि न्यू एरा के लिए सैथ रोलिंस एक एहम हिस्सा है। 3) क्रिस जैरिको chris-jericho-1481769048-800 क्रिस जेरिको एक महान कलाकार हैं। वे कुछ भी कर सकते हैं। एक तरफ वो एक बहुत ही खतरनाक विलन बन सकते हैं वहीं दूसरी ओर एक शानदार और जांबाज खिलाड़ी बन सकते हैं जो अपना दिल खोलकर लड़ सकते हैं। जेरिको एक पुराने रेसलर है और उनको काफी ज्यादा तजुर्बा भी है। जेरिको ने इस इंडस्ट्री में 26 साल बिताये हैं। वो पहले भी शानदार रैसलर थे औज भी शानदार रैसलर है। 2) नाकामुराnakamura-1481801088-800 नाकामुरा भले ही NXT चैंपियन हो लेकिन फैंस उन्हें WWE के मेन रोस्टर में देखना चाहते है। नाकामुरा ने अपना करियर न्यू जापान प्रो रेस्लिंग में बनाया है, इस दौरान उन्होंने कई महान रैसलर्स के खिलाफ लड़ाई की है और अपने आप को साबित किया है। हालांकि फैंस की माने तो उन्हें WWE में होना चाहिए क्योंकि वो इस कंपनी में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इन्होंने जापान में बहुत अच्छी छवि बनाई हुई है जिसकी वजह से इनसे कई लोग पेहले से ही वाकिफ हैं।शिंसके एक रेसलमैनिया के मेन इवेंट में परफॉर्म करने की क्षमता रखते हैं । उनको बस एक मौका मिलने की देरी है । इसके बाद वे साबित कर देंगे कि क्यों सब कहते रहते हैं कि वे एक बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। 1) एजे स्टाइल्स aj_styles_bio-1481768423-800 एजे स्टाइल्स एक फिनोमेनल परफ़ॉर्मर हैं और ये बात सारी दुनिया जानती है। रिंग में फाइट के दौरान कई बार वो खतरनाक स्टंट्स करते है जिसको देखकर फैंस का जोश बढ़ जाता है। एजे स्टाइल्स शुरू से ही WWE के बाहर रहे हैं और अब जब वे WWE में हैं तो सभी के लिए एक मजबूत प्रतियोगी साबित हो गए हैं। एजे स्टाइल्स दर्शकों के लिए अपनी क्षमताओं को एक अलग सीमा तक ले जाते हैं। एजे स्टाइल्स एक आर्टिस्ट हैं और उनके साथ काम करना मतलब एक कलाकार के साथ काम करने जैसा है। आज एजे स्टाइल्स ने चैंपियनशिप में अपना कब्ज़ा किया हुआ है और इससे ये साबित होता है कि वे इंडस्ट्री के एक सर्वश्रेष्ठ के खिलाड़ी हैं।